2beca49afd5bde4943bce9c6b0fdbe614afdd90586dddb30a9c761d4bc3e9897

Plants That Invite Snakes: सांप के काटने से देश में हर साल हजारों मौत होती हैं. वैसे तो सांप इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन जंगलों के सिकुड़ने के कारण वे अक्सर घरों और बस्तियों के आसपास भोजन और रहने के लिए सेफ जगह की तलाश में देखे जाते हैं.

कभी-कभी सांप भोजन या पानी की तलाश में हमारे घरों और रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं और गर्मियों में नदियों, तालाबों या कुओं जैसी ठंडी जगहों पर छिपकर बैठे रहते हैं. इतना ही नहीं कुछ पेड़-पौधों के फूलों की खुशबू सांपों को आकर्षित करती है. यहां हम आपको ऐसे ही 4 पेड़ों के बारे में बता रहे हैं.

सांपों को पसंदीदा ठिकाना ये 4 पेड़

केला- केले के पेड़ ठंडे और नरम होते हैं, जहां सांप आसानी से छिप सकते हैं. इसके बड़े-बड़े पत्ते उन्हें छुपने के लिए अच्छी जगह देते हैं. साथ ही, यहां मेंढक और चूहे भी पाए जाते हैं, जो सांपों का पसंदीदा भोजन हैं. इसलिए केला का पेड़ सांपों को अपनी ओर खींच सकता है.

चमेली- चमेली के फूल अपनी खुशबू के लिए जाने जाते हैं और घर के बाहर लगाने से अच्छा माहौल बनता है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। लेकिन इसकी खुशबू सांपों को भी पसंद आती है. इसके घने पत्ते और तने सांपों को आराम करने की जगह देते हैं, इसलिए यह पौधा भी सांपों को आकर्षित कर सकता है.

अरबी- अरबी का पौधा बड़े पत्तों वाला होता है और आमतौर पर गीली या कीचड़ वाली मिट्टी में उगता है. इसकी सब्जी बनाकर लोग खाते भी है. लेकिन इसके जड़ों में आपको जहरीले सांप भी मिल सकते हैं. ऐसी जगहों पर मेंढक और कीड़े ज्यादा होते हैं, जो सांपों को आकर्षित करते हैं.इसलिए इस पौधे के आसपास सांप दिखने की संभावना रहती है.
रबर का पेड़- रबर का पौधा घने और बड़े पत्तों वाला होता है, जिसमें सांप आसानी से छिप सकते हैं. पेड़ों पर चढ़ने वाले सांप यहां पक्षियों या उनके अंडों का शिकार करने आते हैं. इसके गहरे और चिकने पत्ते उन्हें छिपने में मदद करते हैं.