अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सालाना संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है. राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने प्रॉपर्टी डील और लाइसेंसिंग के जरिए भारत और वियतनाम समेत कई देशों से 2.6 करोड़ डॉलर की कमाई की है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि क्रिप्टो फर्म के जरिए उन्होंने साल 2025 में 1.2 अरब डॉलर यानी 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2025 में कतर, भारत, वियतनाम, ओमान और दुबई में प्रॉपर्टी से जुड़े कई समझौते किए. इन्हीं समझौतों के जरिए उन्हें 2.6 करोड़ डॉलर की आय हुई. प्रॉपर्टी डील से सबसे ज्यादा कमाई दुबई में हुई, जबकि भारत में भी ने रियल एस्टेट कारोबार के जरिए अच्छीखासी आय अर्जित की.
ट्रंप को भारत से कितनी कमाई हुई?
NewYork Post के मुताबिक 2025 में ट्रंप ने भारत में प्रॉपटी डील के जरिए 8.5 मिलियन डॉलर की कमाई की. यह कमाई गुरुग्राम, दिल्ली जैसे शहरों में ट्रंप टॉवर के लाइसेंस फीस के तौर पर की गई. वियतनाम में एक प्रोजेक्ट से ट्रंप ने 5 मिलियन डॉलर की कमाई की.
Crew रिसर्च के मुताबिक इससे पहले 2024 में ट्रंप ने साल 2024 में ट्रंप ने मुंबई में एक परियोजना के लाइसेंस बेचकर 10 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. भारत में ट्रंप ब्रांड की आठ परियोजनाएं हैं, जो या तो चालू हैं या योजनाबद्ध हैं. इनमें 2 के बारे में जानकारी दी गई है. वहीं 6 परियोजनाएं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.
इसी तरह पुणे में ट्रंप टॉवर के प्रोजेक्ट से 289 मिलियन डॉलर की कमाई होने की उम्मीद है. वहीं दुबई में प्रॉपटी डील करके ट्रंप ने 13 मिलियन डॉलर की कमाई की है. दुबई में ट्रंप 80 टॉवर बनवा रहे हैं.
दुनिया के 20 देशों में ट्रंप का रियल स्टेट कारोबार फैला है. रियल स्टेट कारोबार से ट्रंप ने 3 अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित की है.
ट्रंप ने और कहांकहां से कमाई की है?
रियल स्टेट सौदे के अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिप्टो फार्म, FIFA वर्ल्ड कप के टिकट बेचकर और गोल्फ क्लब बेचकर अपनी संपत्ति जुटाई है. ट्रंप का पूरा परिवार बिजनेस में शामिल है. ट्रंप के दामाद जहां रियल स्टेट बिजनेस में शामिल हैं. वहीं उनका बेटा क्रिप्टो फार्म बिजनेस में एक्टिव है.
फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति 6.5 अरब डॉलर है. इनमें उनके परिवार की संपत्ति को नहीं जोड़ा गया है.


