भारत के सबसे अमीर कार्डियक सर्जन के तौर पर डॉ. नरेश त्रेहान को जाना जाता है, जिन्होंने 48,000 से अधिक सफल ओपनहार्ट सर्जरी की हैं। मेदांता हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. त्रेहान की नेटवर्थ 1.2 बिलियन डॉलर है।

1 जुलाई को देश में ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ मनाया जा रहा है। हर साल इस खास दिवस को देश के महान चिकित्सक, शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान और स्मृति में मनाया जाता है। भारत के डॉक्टर्स की काबिलियत, सालों से पूरी दुनिया में रही है। ऐसे कई डॉक्टर्स हुए हैं जिन्होंने मुश्किल ऑपेरशन्स को सफलतापूर्वक अंजाम देकर देश और दुनिया के मरीजों की जान बचाई है। क्या आप भारत के दिल के सबसे अमीर डॉक्टर के बारे में जानते हैं।
दरअसल, इन्होंने हार्ट के 48000 ऑपरेशन किए हैं और डॉक्टर होने के साथसाथ मेडिकल उद्यमी के तौर पर भी बड़ी पहचान बनाई है। हम बात कर रहे हैं मशहूर कार्डियक सर्जन, डॉ नरेश त्रेहान की, जो मेदांता हॉस्पिटल चैन के फाउंडर हैं।
कौन हैं डॉ नरेश त्रेहान?
डॉ नरेश त्रेहान की पहचान भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के नामी कार्डियक सर्जन में होती है। ‘मेदांता द मेडिसिटी’ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. नरेश त्रेहान दुनिया भर में मशहूर कार्डियोवैस्कुलर और कार्डियोथोरेसिक सर्जन हैं। पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित डॉ. त्रेहान के नाम 48,000 से ज़्यादा सफल ओपनहार्ट सर्जरी करने का रिकॉर्ड है। खास बात है कि उन्हें डॉक्टरी पेशे में 5 दशक यानी 50 साल से अधिक का तजुर्बा है।
डॉ नरेश त्रेहान को आपने कई टीवी शो और मेडिकल शो में जरूर देखा होगा। दिल की सेहत, एयर पॉल्युशन व मेडिकल इमरजेंसी को लेकर अक्सर वे कई शो में अपनी राय रखते हैं और लोगों को बेहतर मेडिकल एडवाइस देते हैं।
2007 में शुरू किया मेदांता हॉस्पिटल
भारत के जानेमाने कार्डियक सर्जन नरेश त्रेहान ने 2007 में दिल्ली में एक अस्पताल के साथ मेदांता हॉस्पिटल चेन की शुरुआत की। वे मेदांता के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ कार्डियक सर्जन हैं। यह हॉस्पिटल कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और ऑन्कोलॉजी समेत 30 से ज़्यादा स्पेशलिटीज़ में सर्विसेज देता है। मेदांता ग्रुप के उत्तर भारत में 6 अस्पताल हैं, जिनमें 3,500 से ज़्यादा बेड हैं।
2022 में भारतीय शेयर बाज़ार में मेदांता की मूल कंपनी, ग्लोबल हेल्थ की लिस्टिंग हुई थी। इस कंपनी का कुल मार्केट कैप 35760 करोड़ रुपये है। डॉ नरेश त्रेहान की इस हॉस्पिटल चैन कंपनी में विदेशी निवेशकों से लेकर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इन्वेस्टमेंट किया है।
डॉ नरेश त्रेहान की नेटवर्थ
फोर्ब्स के रियल टाइम डेटा के अनुसार, डॉ नरेश त्रेहान की नेटवर्थ 1.2 बिलियन डॉलर है। इस नेटवर्थ के साथ वे भारत के दौलतमंद डॉक्टर के ग्रुप में शामिल हैं, साथ ही दिल के सबसे अमीर डॉक्टर भी हैं।



