Jhansi News: झांसी l उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. मऊरानीपुर इलाके में श्राद्ध कर्म के दौरान सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. पिंडदान के बाद स्नान के दौरान एक सदस्य नदी में फिसला, जिसे बचाने के लिए उतरे अन्य सदस्य भी डूब गए.

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

पूरा मामला जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का है. मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हादसा हुआ है. मृतकों की पहचान देवीसिंह पुरा के रहने वाले अनूप तिवारी (45 साल), उनके बेटे अर्पित (12 साल), भतीजे अभिनय तिवारी (26 साल) पुत्र अजय तिवारी, भांजे पुष्कर शुक्ला (23 साल) और जालौन के रहने वाले श्रेयांश तिवारी (21 साल) के रूप में हुई है.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक़, परिवार के लोग पितृ पक्ष के अवसर पर देवी सिंहपुरा में सुखनई नदी के किनारे पिंडदान के लिए पहुंचे थे. सभी लोग श्राद्ध कर्म की रस्म निभा रहे थे. पिंडदान की प्रक्रिया की और स्नान करने लगे थे. तभी अनूप तिवारी नदी में पूजा करने के लिए नदी में उतरे.

कर्मकांड के बाद नदी में पूजा करने उतरे थे

पानी में उनका संतुलन बिगड़ा और डूबने लगे. उन्हें बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्य भी पानी में उत्तर गए और गहरे पानी में चले गए. सभी नदी में डूबने लगे. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही रानीपुर चौकी और मऊरानीपुर थाना पुलिस, एसडीएम मनोज कुमार, सीओ मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे.

ततकाल राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद पांचों लोगों को नदी से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पांचों की नदी में डूबने से मौत हो गयी थी. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। उन्हें सीएचसी मऊरानीपुर भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया.

सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है.