3530 किलोमीटर लम्‍बी नदी… यूरोप के देश गर्मी से उबल रहे हैं. 1300 से अधिक मौतों का दावा किया गया है. दूरदूर तक हालात में सुधार नहीं हो रहे हैं. यह वो यूरोप जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. जहां 3530 किलोमीटर लम्‍बी नदी बहती है. नदी का नाम है वोल्‍गा. यह यूरोप की सबसे लम्‍बी नदी है. जो पूरे रूस से होकर गुजरती है. जानिए, वोल्‍गा नदी यूरोप के कितने शहरों से होकर गुजरती है और क्‍यों है खास.

कहां से निकलती है… वोल्‍गा नदी पश्चिमी रूस की वलदाई पहाड़ियों से निकलकर दक्ष‍िण की ओर बहते हुए रूस के कई शहरों से होते हुए कैस्पियन सागर में गिरती है. नदी के किनारों पर कई शहर बसे हैं. जैसे मॉस्को के आसपास के क्षेत्र, निज़नी नोवगोरोड, कज़ान, समारा और वोल्गोग्राद शामिल हैं.

लाइफलाइन है नदी… वोल्‍का नदी यूरोप के ट्रांसपोर्टेशन, खेतीकिसानी और उद्योगों के लिए बहुत महत्‍व रखती है. वोल्गा रूस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यह नहरों से जुड़ी हुई है, जिससे रूस के वाटर ट्रांसपोर्टेशन में इसका बड़ा योगदान है. इसका बेसिन रूस के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और इसके किनारों पर रहने वाले लाखों लोगों को पानी की सप्‍लाई करती है.

कितने देशों से गुजरती है… दिलचस्प बात यह है कि वोल्गा नदी सिर्फ एक ही देश रूस से होकर बहती है. यह पूरी तरह रूस के भीतर ही निकलती है और खत्‍म होती है. इसलिए इसे कोई अंतरराष्ट्रीय नदी नहीं माना जाता, लेकिन डेन्‍यूब यूरोप की दूसरी लम्‍बी नदी है. यह 10 देशों से होकर बहती है.

कितने देशों में बहती है डेन्‍यूब… वोल्‍गा के बाद यूरोप की दूसरी सबसे लम्‍बी नदी डेन्‍यूब जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्‍लोवाकिया, हंगरी, क्रोएशिया, सर्बिया, रोमानिया, बुल्‍गारिया, मोल्‍दोवा और यूक्रेन से होकर गुजरती है. यही वजह है कि वोल्‍गा के बाद डेन्‍यूब यूरोप की दूसरी सबसे लम्‍बी नदी कहलाती है.