कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने क्षेत्र में भीड़ द्वारा अंडे और पत्थरों से अटैक किए जाने का वीडियो साझा किया है। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। राज्य के डीजीपी से लेकर वह सभी को कॉल कर चुकी हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। भीड़ के पथराव और अंडे फेंकने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकती हैं। बंगाल में यह घटना ऐसे वक्त पर आई है जब कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक दिन पहले ही अंडे फेंकने की घटनाओं पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। महुआ मोइत्रा ने लिखा है कि अभी बीजेपी के गुंडे मुझ पर हमला कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल यह सब देख रही है।

महुआ मोइत्रा ने साझा किया वीडियो
महुआ मोइत्रा ने एक्स पर साझा किए गए वीडियो में विपक्षी नेताओं को भी टैग किया है। महुआ मोइत्रा इस वीडियो में कह रही है कि देखिए कैसे भीड़ के द्वारा पथराव किया जा रहा है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला है। महुआ मोइत्रा अभी ममता बनर्जी के साथ हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी है। वह बंगाल के कृष्णानगर से सांसद हैं। महुआ मोइत्रा ऑफिस पर अंडे और सब्जियों से हमला करने का आरोप लगाया है। महुआ मोइत्रा टीएमसी की फायरब्रांड नेता हैं।
महुआ मोइत्रा वीडियो में कह रही हैं कि देखिए क्या हो रहा है। पुलिस के देखते हुए, यह बीजेपी की भीड़ है। मैं पिछले एक घंटे से यहां खड़ी हूं। मैंने डीजीपी और बाकी सभी को फोन किया है, लेकिन पुलिस बस बैठकर देख रही है। सीआरपीएफ भी देख रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह मेरा इलाका है। मैं यहां की सांसद हूं। मैं अपने ऑफिस में हूं। मैं यहां से नहीं हटूंगी। कृपया इनके चेहरे देखिए। कल पश्चिम बंगाल सरकार इससे इनकार कर देगी। कोई पुलिस इस पर ध्यान नहीं देगी। कोई कोर्ट इस पर ध्यान नहीं देगा। सीआरपीएफ देख रही है। बंगाल में अंडे फेंक करने मारने पर जब मंगलवार को हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया था। उसके बाद जेपी के राज्य अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि अंडे फेंकना बीजेपी की संस्कृति नहीं है। भट्टाचार्य ने अंडे फेंकने वाली राजनीति पर साफ बयान देते हुए कहा कि यह बीजेपी द्वारा अपनाया जाने वाला मॉडल नहीं है। इससे दूर रहना चाहिए।



