इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर माह के पांच दिन बीच चुके है, लेकिन देश के कई राज्यों में अभी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिली है।

rain

इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर माह के पांच दिन बीच चुके है, लेकिन देश के कई राज्यों में अभी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार भी दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड सहित 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंधी भी कई राज्यों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।  

कुछ पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। विभाग ने एक बार फिर से किसानों को सावधान रहने और समुद्री किनारे में रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है। 

मौसम विभाग  की ओर से आज के लिए राजस्थान के साथ ही यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, सिक्किम और नागालैंड में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। 

जयपुर सहित इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट
राजस्थान  में आज से मौसम बदलने वाला है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। विभाग ने आज के लिए राजधानी जयपुर के साथ ही सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और बूंदी में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक  रिकॉर्ड हो सकता है।