टाटा ग्रुप की रिटेल यूनिट ट्रेंट के शेयरों में आज खरीदारी का ऐसा रुझान दिखा कि यह रॉकेट बन गया। सितंबर 2026 तिमाही के बिजनेस अपडेट का शेयरों ने जश्न मनाया और यह 10% उछल पड़ा। हालांकि ब्रोकरेज फर्म सिटी का इस पर बेयरेश रुझान बना हुआ है और इसकी सेल रेटिंग को बरकरार रखा है। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले इक्विटी मार्केट का कारोबार खत्म होने के बाद बिजनेस अपडेट जारी किया था और अब आज मार्केट खुला तो शेयर 10% चढ़कर ₹2832.50 पर पहुंच गया। इससे पहले 10 कारोबारी दिनों में आठ दिन तो यह रेड जोन में बंद हुआ था।

Trent के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक सितंबर 2026 तिमाही में ट्रैंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23% की रफ्तार से बढ़ा, जोकि कई तिमाहियों में सबसे अधिक है और छह तिमाहियों में सिर्फ दूसरी बार है, जब यह 20% के पार रहा। सितंबर 2026 तिमाही में ट्रेंट ने जूडियो (Zudio) का 1000वां स्टोर खोला। सितंबर तिमाही में इसने वेस्टसाइड (Westside) के 10 और जूडियो के 17 नए स्टोर खोले।

टारगेट प्राइस ₹2950 पर फिक्स किया है, जोकि इस स्टॉक के लिए मार्केट में सबसे कम है। सिटी का कहना है कि इसका प्रति स्क्वेयर फीट रेवेन्यू कमजोर बना हुआ है, जिसके चलते इसके शेयरों को लेकर सिटी का रुझान भी सतर्क बना हुआ है।

स्टोर साइज को आधार मानें तो, ट्रेंट का प्रति स्क्वायर फ़ीट औसत रेवेन्यू साल-दर-साल 8.4% घटा है, जबकि Citi का अनुमान 12% की गिरावट का था। इसकी तुलना पिछली चार तिमाहियों में दर्ज 12.4%, 11.6%, 16.1% और 15.5% की गिरावट से भी की जा सकती है।

प्रति स्क्वेयर फीट रेवेन्यू के कमजोर रुझान के अलावा बढ़ते कॉम्पटीशन, कैनिबलाइजेशन के असर और इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी से मार्जिन पर रिस्क के चलते भी सिटी सतर्क है। सिटी का कहना है कि प्रति स्क्वेयर फीट रेवेन्यू में लगातार सुधार और स्टोर के विस्तार से स्टॉक की री-रेटिंग हो सकती है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

ट्रेंट के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 30 मार्च 2026 को बीएसई पर यह ₹2,185.15 के भाव पर था, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इस निचले स्तर से चार महीने में 55.58% उछलकर 3 जुलाई 2026 को ₹3,399.75 पर पहुंच गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 29 एनालिस्ट्स में से 22 ने इसे खरीदारी, 5 ने होल्ड औप 2 ने सेल रेटिंग दी है।