उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत पंचायत हार में महिला हुसन बीबी (68) पत्नी यूसुफ दीन निवासी बढ़ेला की मौत बनकर बैठे जहरीले सांप को मंगलवार को सपेरा की सहायता की पकड़ा गया। महिला की मौत के बाद परिजन सहमे हुए थे तथा रविवार के बाद से कोई भी गौशाला में जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। मंगलवार को सपेरा बुलाया गया तथा सपेरा में गौशाला में छिप कर बैठे जहरीले सांप को बाहर निकाला तथा उसको पकड़ कर ले गया। अब परिजनों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।

बता दें कि रविवार बाद दोपहर सांप ने गौशाला में मवेशी को खोलने गई महिला को डंस लिया था जिसकी सिविल अस्पताल ज्वाली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को मृतका को सुपुर्द ए खाक किया गया तथा आज मंगलवार को सपेरा को बुलाया सांप को पकड़वाया।

ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।