बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी का ऐलान कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। अब उनकी और गौरी स्प्रैट की शादी के वेन्यू और मेहमानों की लिस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

भव्य समारोह नहीं, घर पर ही होगी रजिस्टर्ड मैरिज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी आगामी 5 जुलाई को मुंबई में आमिर के निजी घर पर ही संपन्न होगी। जानकारी के अनुसार, दोनों किसी बड़ी या भव्य शादी की योजना नहीं बना रहे हैं। वे बहुत ही सादगी से अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। शादी से जुड़ी सभी रस्में दिन के पहले हिस्से यानी सुबह से दोपहर के बीच पूरी कर ली जाएंगी। इस खास और बेहद निजी मौके पर आमिर खान के बच्चे भी मौजूद रहेंगे।
 

शादी में शामिल होंगे सिर्फ इतने मेहमान

खबरों की मानें तो इस शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए देश के अलगअलग हिस्सों से सिर्फ परिवार के लोगों और बेहद खास दोस्तों को बुलाया गया है। शादी में लगभग 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी ने खुद जाकर अपने खास मेहमानों को निमंत्रण दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस शादी के लिए फिल्म इंडस्ट्री से किसी भी कलाकार या हस्ती को इनवाइट नहीं किया गया है।