
UP Crime News: उत्तर प्रदेश केवाराणसी से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां सौतेली बेटी से रेप के आरोप में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने 1 अक्टूबर की रात पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत की थी. आरोप है कि आरोपी सौतेला पिता कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लाया था. इसे पीने के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे बेहोशी जैसी हालत महसूस हुई.
आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे घर की छत पर ले गया और उसके साथ रेप किया. पूरा मामला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. पीड़िता यहां किराए के मकान में रहती है, जबकि उसका सौतेला पिता चेतगंज थाना क्षेत्र में रहता है. तहरीर के मुताबिक, 30 सितंबर की देर शाम आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा था. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। उस समय वह घर में अकेली थी.
पिता ने घर की छत पर ले जाकर किया रेप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके लिए कोल्ड्रिंक लेकर आया था. कोल्ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद उसे बेहोशी जैसी स्थिति महसूस होने लगी. आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर सौतेला पिता उसे घर की छत पर ले गया और उसके साथ रेप किया.
थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर 1 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(f) और 123 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की.
आरोपी ने भागने की कोशिश की
पुलिस के अनुसार, आरोपी चेतगंज स्थित अपने स्थायी पते पर मिला. पुलिस टीम ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.



