Cracked Heels Tips: सर्दियों में अगर आपकी एड़ियां या होंठ जरूरत से ज्यादा फटते हैं तो आपको सिर्फ क्रीम के भरोसे नहीं बैठना चाहिए. आप अपने रूटीन में देसी घी शामिल कर सकते हैं, जिससे फटी एड़ियों की दरारें काफी हद तक कम हो जाएंगी.

देसी घी स्किन पर एक ऑयली लेयर बना सकता है, जिससे नमी जल्दी बाहर निकलने से रुक सकती है. Image Credit- AI
सर्दियों में स्किन ज्यादा ड्राई होती है और कई लोगों को होंठों के सूखने, फटने और एड़ियों में दरार पड़ने की समस्या परेशान करने लगती है. मौसम में हल्की ठंड और हवा में नमी कम होने की वजह से स्किन की नमी तेजी से कम हो सकती है. इसका सबसे ज्यादा असर शरीर के उन हिस्सों पर दिखाई देता है, जहां स्किन नाजुक या पतली होती है. बाकी हिस्सों पर मौजूद नमी को क्रीम या फिर कुछ स्किन केयर टिप्स अपनाकर वापस लाया जा सकता है, लेकिन एड़ियों की दरारें भरना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए आप देसी घी को अपने रूटीन में शामिल करें और कुछ ही दिनों में फर्क खुद महसूस करें. विज्ञापन
फटी एड़ियों पर कैसे लगाएं देसी घी?
- इसके लिए आपको सिर्फ 1 चम्मच देसी घी की जरूरत होगी. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। सबसे पहले पैरों को हल्के गुनगुने पानी से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें.
- इसके बाद मुलायम तौलिये से पैरों को थपथपाकर सुखाएं. एड़ियों को पूरी तरह सूखने के बजाय हल्का नम रहने देना भी फायदेमंद हो सकता है.
- अब करीब 1 चम्मच देसी घी लें और इसे हथेलियों के बीच हल्का गर्म कर लें. फिर इसे एड़ियों और आसपास की रूखी स्किन पर अच्छी तरह लगाएं.
- करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और खासतौर पर उन जगहों पर ध्यान दें जहां स्किन ज्यादा मोटी और फटी हुई है. बहुत गहरी दरारों पर जोर से रगड़ने से बचें.
- देसी घी लगाने के बाद कॉटन के साफ मोजे पहन लें और इसे रातभर लगा रहने दें. सुबह पैरों को पानी से साफ कर सकते हैं और इस प्रोसेस को हफ्ते में 1 बार जरूर करें.
देसी घी फटी एड़ियों के लिए क्यों इस्तेमाल किया जाता है?
फटी एड़ियों की एक बड़ी वजह रूखापन है. इसलिए एड़ियों की नमी बरकरार रखना बहुत जरूरी है और इसके लिए देसी घी काम आ सकता है. बता दें, देसी घी स्किन पर एक ऑयली लेयर बना सकता है, जिससे नमी जल्दी बाहर निकलने से रुक सकती है. हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर इंसान की फटी एड़ियों पर देसी घी एक जैसा असर करे.
देसी घी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
एड़ियों को बहुत जोर से स्क्रब न करें, क्योंकि यह स्किन को नुकसानदायक साबित हो सकता है. गहरी दरारों को ब्लेड या किसी नुकीली चीज से काटकर निकालने की कोशिश न करें. इससे दर्द ज्यादा होगा और एड़ियां ठीक भी नहीं होंगी.
पैरों पर घी लगाने के बाद फर्श पर नंगे पैर चलने से बचें, क्योंकि पैर फिसल सकते हैं और फायदा भी कम हो सकता है.
इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी पिएं, ताकि अंदर से नमी बरकरार रहे और एड़ियां फटने से बचाएं. विज्ञापन



