Featured Image

मेरा जल पीने से प्रेमानन्द की किडनी ठीक हो जाएगी! मनोना धाम के महंत ने दिया चैलेंज, वीडियो हुआ वायरल

Manona Dham : संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी 90 प्रतिशत खराब होने की बात अक्सर सामने आती है. उनके कई शिष्य और चाहने वाले किडनी डोनेट करने की इच्छा कई बार जता चुके हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो बरेली के प्रसिद्ध मनोना धाम का है, जहां के महंत ओमेंद्र महाराज संत प्रेमानंद महाराज को खुला चैलेंज दे रहे हैं.

दुनिया सही हो रही है तो प्रेमानंद जी क्यों नहीं होंगे

वायरल वीडियो में महंत एक युवक से बात करते हुए दिख रहे हैं. वे कह रहे हैं कि प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि दुनिया में कोई उनकी किडनी ठीक नहीं कर सकता. लेकिन अगर वे एक बार मनोना धाम का जल पी लें तो उनकी दोनों किडनियां निश्चित रूप से ठीक हो जाएंगी. महंत ने आगे कहा कि यह जल पीकर दुनिया सही हो रही है तो वे क्यों नहीं ठीक होंगे. लोग यहां आकर वीडियो बनवाते हैं और जल लेकर जाते हैं कि संत प्रेमानंद महाराज को जाकर देंगे, लेकिन कभी उनके पास कोई रिप्लाई नहीं आता कि बोतल दी या नहीं दी.

महंत ने कहा यह ईश्वर की कृपा है

दरअसल वीडियो में एक युवक मनोना धाम पहुंचता है. वह महंत ओमेंद्र महाराज से मिलता है और संत प्रेमानंद महाराज के लिए एक बोतल जल लेने की बात कहता है. इस पर महंत कहते हैं कि आप यह बोतल लेकर जा रहे हो तो उनको यह जरूर देना और कहना कि महाराज जी इसको पीजिए. अगर वह यह जल पीते हैं तो उनकी किडनी ठीक हो जाएगी. महंत ने यह भी कहा कि संत प्रेमानंद दवा खाते हैं तो यह जल क्यों नहीं पी सकते हैं. उनको यह जल जरूर जाकर देना और वह पिएं तब बताएं कि फायदा हुआ या नहीं. इस पर युवक कहता है कि मैं जरूर संत प्रेमानंद महाराज को यह जल जाकर दूंगा.

तंत्र-मंत्र न समझें, राधा-रानी जल समझकर पी लें

वायरल वीडियो में महंत संत प्रेमानंद से रिक्वेस्ट करते हुए कह रहे हैं कि आप इस जल को कोई तंत्र-मंत्र या जादू-टोना न समझें. यह ईश्वर की कृपा है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसको आप राधा-रानी जल समझकर ही पी लीजिएगा, आप निश्चित रूप से ठीक हो जाएंगे. अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.