Featured Image

यूपी के संभल जिले के परियावली गांव में दहेज में स्कॉर्पियो कार न मिलने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा. सिर्फ गाड़ी की लालच की वजह से उसने अपने ढाई साल के प्रेम को ठुकरा दिया. दुल्हन के परिवार वालों ने बारातियों के लिए पूरी तैयारी रखी थी, लेकिन वे पहुंचे ही नहीं, जिससे लड़की पक्ष में मातम पसरा हुआ है.

बारात का हो रहा था इंतजार

संभल जिले के परियावली गांव में रियासत के परिवार में बेटी रिसालत की शादी को लेकर खुशी का माहौल था. 20 साल की रिसालत दुल्हन के रूप में सजकर बारात आने का इंतजार कर रही थी. घर पर मेहमानों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी और दहेज का सामान भी तैयार रखा था. दोनों परिवारों की रजामंदी से तय हुई शादी के लिए लड़की वालों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं.

दुल्हन के भाई के मुताबिक, शादी की तैयारियों पर करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए थे और 1500 से 2000 मेहमान दावत भी खा चुके थे. इसके बावजूद लड़के वालों ने आखिरी वक्त पर शादी से कदम पीछे खींच लिए.

स्कॉर्पियों नहीं मिली, तो टूटी शादी

शादी के दिन लड़की के परिवार वाले बारात का इंतजार करते रहे. लेकिन जब दिन तक दूल्हा नहीं पहुंचा, तो लोगों को चिंता हुई. इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि स्कॉर्पियो कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हे पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया.

युवती और युवक के बीच ढाई साल से था प्रेम

संभल के परियावली गांव की रिसालत और ज्ञानपुर सिसौना के राहत अली के बीच ढाई साल से प्रेम संबंध था. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। परिवारों की सहमति से करीब डेढ़ साल पहले उनकी शादी तय हुई थी. इसके लिए 11 अक्टूबर 2026 की तारीख रखी गई थी और लड़की के घर पर तैयारियां चल रही थीं.

पुलिस ने क्या कहा?

रायसत्ती थाना प्रभारी सौरभ त्यागी के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी लड़की पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.