Muslims Join BJP Roadshow: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबे रोड शो में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। जगहजगह पुष्पवर्षा और स्वागत कार्यक्रमों के बीच भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया।

Nitin Naveen: लखनऊ रोड शो में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मुस्लिम भी हुए शामिल​
Nitin Naveen: लखनऊ रोड शो में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मुस्लिम भी हुए शामिल​

बड़ी संख्या में मुस्लिम हुए शामिल

एक स्थान पर नितिन नवीन ने समर्थकों का अभिवादन करते हुए पारंपरिक तलवार भी लहराई। रोड शो में विभिन्न समुदायों की भागीदारी भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं और टोपी पहने मुस्लिम पुरुष स्वागत कार्यक्रमों में शामिल हुए। आलमबाग क्षेत्र में ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों, चर्च के पादरियों और ननों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ की रथ यात्रा

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ रथ पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबे मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, पुष्पवर्षा और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।

ढोलनगाड़ों की गूंज, ‘जय श्रीराम’ और भाजपा के समर्थन में लगाए जा रहे नारों के बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रथ के आगेआगे पैदल चलते रहे। कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

संगठनात्मक बैठक में होंगे शामिल

नितिन नवीन करीब 36 घंटे के प्रवास पर में हैं। शनिवार को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके अलावा नई प्रदेश टीम, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अलगअलग दौर की बैठकों में आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

ये भी पढे़ं

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को मिलेगी गति

भाजपा के लिए यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में हुए प्रदर्शन की समीक्षा के साथ की तैयारियों को गति देने में जुटी है। संगठन की प्राथमिकता बूथ स्तर तक नेटवर्क मजबूत करना, सामाजिक समीकरणों को साधना और चुनावी रणनीति को धार देना है।

एजेंसी इनपुट के साथ…