UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मानसून एक्टिव है। 6 से 8 जुलाई के दौरान यूपी के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में तेज बारिश, गरजचमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर और आसपास के जिलों में बारिश की एक्टिविटी तेज रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में भी रुकरुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बरसा पानी

पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के दोनों पूर्वी और पश्चिमी संभागों में कहींकहीं हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा 33 सेंटीमीटर बारिश बाह , मुजफ्फरनगर तहसील और मुहम्दी में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रायबरेली, ललितपुर, बिजनौर, इटावा, लखनऊ, हरदोई और कई दूसरे जिलों में भी बारिश हुई।

तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि लगातार बादल और बारिश की वजह से कई इलाकों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: 

प्रयागराज में सबसे ज्यादा 40.4 डिग्री तापमान

रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे ज्यादा 40.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बस्ती और नजीबाबाद में रिकॉर्ड हुआ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: 

अगले 3 दिन मानसून एक्टिव

बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों के लिए ये बारिश खरीफ फसलों, विशेषकर धान की रोपाई के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। यूपी में अगले 3 दिनों तक उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा और ज्यादातर जिलों में रुकरुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।