Featured Image

Kerala Crime News: कोच्चि l केरल के कोच्चि से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपनी बेटी के साथ गंदी हरकतें करने की कोशिश की. जिससे गुस्साई पत्नी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पत्नी ने पति को मारकर उसके शव को रेल पटरी के पास फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला कोच्चि के एलमक्करा थाने का है. वारदात 17 अक्टूबर की रात की है. मृतक की पहचान ओडिशा के गंजाम जिले के रुगुमू के रहने वाले 31 साल के अजीत नाइक के रूप में हुई है. उसकी पत्नी ने ही उसकी हत्या कर उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया.

रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश

जानकारी के मुताबिक़, 17 अक्टूबर की रात को एर्नाकुलम नॉर्थ और एडापल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक के पास ट्रेन के लोको पायलट को एक लाश मिली थी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. जांच आगे बढ़ी तो पता चला कातिल कोई और नहीं बल्कि पत्नी ने की थी. पत्नी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और अलग अलग बयान देती रही. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कुबूल किया.

पत्नी ने ही उतारा मौत के घाट

पुलिस की मुताबिक़, अजीत पुथुक्कलवट्टम में अपनी पत्नी की साथ रहता था. महिला की यह दुसरी शादी थी. उसके पहले पति की मौत हो चुकी थी. पहले पति से उसे 16 वर्षीय बेटी थी. अजीत मजदूरी का काम करता था. पूछताछ के दौरान महिला ने बताया उसका पति ने उसकी बेटी के साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश क रहा था.

सिर पर वार कर ली जान

जिस वजह से उसने सिर पर वार कर उसकी जान ले ली. उसके बादशव को घसीटकर रेल पटरी के पास रख दिया. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। ताकि सबको लगे मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है जिसके आधार पर POCSO के तहत भी मामला दर्ज किया जायेगा.