Featured Image

Wife Killed Husband: सौरभ और राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां मुस्कान ने अपने पति के टुकड़े कर लाश को ड्रम में डाल दिया और सोनम ने अपने पति को पहाड़ से धक्का दे दिया. वहीं हरियाणा में काजल ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने पति का गला रेत डाला. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाथरस के कुंवरपुर गांव के रहने वाले गोपाल की हरियाणा के फरीदाबाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि गोपाल की पत्नी काजल ने अपने प्रेमी योगेंद्र के साथ मिलकर इस खूनी साजिश को अंजाम दिया था. फरीदाबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी काजल, उसके प्रेमी योगेंद्र और दूसरे संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है.

दूसरे पति की हत्या

जानकारी के मुताबिक, हाथरस के सदर थाना इलाके के कुंवरपुर गांव का रहने वाला गोपाल फरीदाबाद की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात काजल से हुई और दोनों ने खुशी-खुशी शादी रचाई. बताया जा रहा है उनकी शादी को लगभग 15 साल हो गए थे. कपल के दो बेटे और एक बेटी है. काजल के पहले पति से एक बेटी भी थी, जिससे गोपाल पर कुल चार बच्चों को पालने की जिम्मेदारी आ गई.

जब सामने आई पत्नी की करतूत

वहीं इसके बावजूद भी उसका अपने ही गांव के एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था और उसके पति को इसका पता चल गया और उसने साजिश रची. 15 साल पुराना रिश्ता नाजायज़ रिश्ते की वजह से खूनी संघर्ष में खत्म हो गया. काजल का अपने पति के गांव कुंवरपुर के रहने वाले योगेंद्र नाम के एक लड़के से अफेयर था. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। जब गोपाल को अपनी पत्नी और योगेंद्र के नाजायज़ रिश्ते के बारे में पता चला, तो परिवार में झगड़ा शुरू हो गया. राज खुलने के बाद, आरोपी काजल और उसके प्रेमी ने गोपाल को खत्म करने की साज़िश रची.

अमेरिका की किस चीज ने अनजाने में ही बोल दिया केन्या पर हमला! गई जानें; देश के 75% हिस्से पर हुआ ‘कब्जा’

ऐसे दिया हत्या को अंजाम

वहीं इसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ 15 अक्टूबर को, वो फरीदाबाद पहुंचे और उसकी गर्दन पर चाकू घोंप दिया. 15 अक्टूबर को, काजल अपने प्रेमी योगेंद्र के साथ फरीदाबाद में उनके कमरे पर पहुंची. उन्होंने गोपाल की गर्दन पर धारदार चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी भाग गए. बेटी के फोन करने पर जब परिवार मौके पर पहुंचा, तो उन्होंने कमरे के अंदर गोपाल की लाश खून से लथपथ पड़ी देखी.