Featured Image

मुंबई के विले पार्ले वेस्ट (जुहू) इलाके में रविवार की शाम को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के कार पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए हैं. घटना के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

घटना की प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय ब्लॉगर सलमा शेख (सलमा शेख ब्लॉग) ने बताया कि वह घटना के समय पुष्पा नरसी पार्क के पास अपना ब्लॉग शूट कर रही थीं. उन्होंने बताया, वहां भारी भीड़ थी और अंदर एक बर्थडे पार्टी चल रही थी. तभी एक लड़का आया, एकदम मच्छर सा, भिखारी सा, जैसे कोई फुटपाथ पर रहता हो, वैसा बच्चा था. उसने गाड़ी के पास आकर फायरिंग कर दी. शुरुआत में सबको लगा कि दिवाली के पटाखे फूट रहे हैं. लेकिन जब टाइगर की गाड़ी रुकी और ड्राइवर लहूलुहान होकर बाहर निकला, तब चारों तरफ चीख-पुकार मच गई.

दो लोग घायल, अस्पतालों में इलाज जारी

मुंबई पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाकर करीब पांच राउंड फायरिंग की. इस हमले में अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस के हाथ में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, एक ऑटो ड्राइवर को भी गोली लगी है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। उन्हें तुरंत कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का धमकी भरा पोस्ट

वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित और हरमन संधू नाम के हैंडल्स से एक कथित पोस्ट और ऑडियो जारी किया गया. इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है कि जो कोई भी अभिनेता सलमान खान के साथ काम करेगा या उनका समर्थन करेगा, उसका यही हश्र होगा. पुलिस की साइबर सेल इस पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रही है.

15 विशेष टीमें गठित, CCTV खंगाल रही पुलिस

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटना स्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं. शुरुआती जांच के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन हमलावर वारदात को अंजाम देकर विले पार्ले रेलवे स्टेशन की तरफ फरार हो गए. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले में पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश दिए हैं. हमलावरों की धरपकड़ के लिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों को मिलाकर 15 विशेष टीमें बनाई गई हैं.