Featured Image

Ludhiana News:  पंजाब के लुधियाना 16 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छात्रा ने स्कूल में चपरासी पर जबरदस्ती किस करने, गलत तरीके से छूने और उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. छात्रा ने आरोप लगाया कि इस कृत्य का तब अंजाम दिया गया जब वह अपनी क्लास टीचर के कहने पर किताब लेने के लिए उनके ऑफिस गई थी. यहां अकेला पाकर चपरासी ने उसके साथ गलत हरकत की. वहीं,पीड़िता की शिकायत पर थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, आरोपी की पहचान प्रिंस पाल के नाम से हुई. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

पूरा घटना 13 अक्टूबर, 2026 की. छात्रा का कहना है कि उसे स्कूल में एक किताब की जरूरत थी. इस संबंध में उसने अपनी क्लास टीचर से बात की थी तो उन्होंने उसे स्टाफरूम से किताब लेने के लिए कहा. इसके बाद छात्रा किताब लेने के लिए स्टाफ पहुंच गई.

ऑफिस में किताब ढूंढ रही थी छात्रा

छात्रा के अनुसार, जब वह टीचर के ऑफिस में पहुंची, तब वहां कोई नहीं था. वह किताब ढूंढ रही थी. इसी दौरान प्रिंस पाल भी पीछे से ऑफिस में आ गया. छात्रा ने आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की.

जबरदस्ती पकड़कर किया Kiss

छात्रा के मुताबिक, प्रिंस पाल ने छात्रा को जबरदस्ती पकड़कर दीवार से लगा दिया. इसके बाद उसने छात्रा को जबरदस्ती किस किया और गलत तरीके से छुआ. छात्रा ने पुलिस को बताया कि यह सब उसकी मर्जी के खिलाफ हुआ. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। घटना के दौरान वह घबरा गई.

छात्रा के अनुसार, इस घटना से वह परेशान हो गई और बाद में उसने पुलिस से शिकायत की. उसे बाद में इस बात का पता चला. वीडियो बनाए जाने के आरोप के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई.

मामले की जांच कर रही पुलिस

छात्रा के बयान के आधार पर थाना टिब्बा पुलिस ने प्रिंस पाल के खिलाफ मामला दर्ज किया. आरोपी सरदार नगर, बस्ती जोधेवाल की गली नंबर-1 का निवासी बताया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच एएसआई रविंदर सिंह को सौंपी गई है. जांच में छात्रा की शिकायत और आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों से संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है.