South Africa vs Australia, 2nd Test Day 2 Report: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे इस टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार का खेल भी बारिश के कारण खेल प्रभावित रहा। इसके बावजूद स्कॉट बोलैंड की शानदार गेंदबाजी के चलते खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका को 97 रन पर पांच झटके दे दिए हैं।

साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन अपनी पारी 12.2 ओवर से आगे बढ़ाई, लेकिन बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। बोलैंड ने पहले दिन ही एडेन मार्करम को 11 रन और डेविड बेडिंगहम को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया था। दूसरे दिन भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी।

दूसरे दिन साउथ अफ्रीका को सबसे बड़ा झटका सलामी बल्लेबाज मार्कस एकरमैन के रूप में लगा। वह 38 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ छह रन बना सके, जिसके बाद स्कॉट बोलैंड ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद बोलैंड ने रयान रिकेल्टन को भी अपना शिकार बनाया। रिकेल्टन ने 51 गेंदों में 31 रन बनाए, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

इस तरह बोलैंड अपनी शानदार गेंदबाजी से अब तक 14 ओवर में 31 रन देकर साउथ अफ्रीका के चार बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। बोलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने भी एक विकेट हासिल किया। उन्होंने मैथ्यू ब्रीत्ज़के को 17 गेंदों में चार रन के निजी स्कोर पर आउट किया।

साउथ अफ्रीका की ओर से फिलहाल कप्तान टेम्बा बावुमा क्रीज पर टिके हुए हैं। उन्होंने 108 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बना लिए हैं और टीम को मुश्किल स्थिति से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। दूसरे छोर पर वियान मुल्डर उनका साथ दे रहे हैं, जो 15 गेंदों में दो रन बनाकर खेल रहे हैं। ऐसे में टीम की नजरें तीसरे दिन बावुमा और मुल्डर के बीच अच्छी साझेदारी पर रहेंगी।

दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 43 ओवर में 97 रन पर पांच विकेट था।

टीमें इस मैच के लिए

साउथ अफ्रीका : एडेन मार्करम, मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा , मैथ्यू ब्रीत्ज़के, रयान रिकेल्टन , वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।

ऑस्ट्रेलिया : निक मैडिन्सन, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी , ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस , मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।