Featured Image

Kalyanpuri Police Station

क्या गरीब होना गुनाह है? क्या मेहनत-मजदूरी करके ईमानदारी से कमाने वाले इंसान को सिर्फ इसलिए अपमानित किया जाएगा, क्योंकि वो गरीब है? दिल्ली के कल्याणपुरी में रहने वाले एक डिलीवरी बॉय समीर हुसैन की मौत के बाद से इस तरह के कई सवाल खड़े हो गए हैं. परिवार का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान 10 रुपये के फटे नोट को लेकर हुए विवाद हुआ था. इसमें समीर के साथ मारपीट की गई और उसे गरीब होने का ताना दिया गया.

इससे आहत समीर ने 5 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया. जानकारी होने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. इस घटना पर परिवार को लोगों ने आक्रोश प्रकट करते हुए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

जिंदगी पर भारी पड़े 10 रुपये

दिल्ली के कल्याणपुरी में रहने वाला समीर हुसैन फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता था.उसके परिजनों के मुताबिक एक डिलीवरी के दौरान 10 रुपये के फटे नोट को लेकर विवाद हुआ था. यह विवाद उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया. आरोप है कि विवाद के दौरान समीर के साथ मारपीट की गई. इतना ही नहीं, उसे गरीब होने का ताना भी दिया गया. इससे समीर के आत्मसम्मान को चोट पहुंची.

शिकायत पर भी नहीं हुआ एक्शन

परिजनों के मुताबिक समीर ने फ्लिपकार्ट के ऑफिस में मैनेजर से शिकायत भी की. बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई. बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा, लेकिन न्याय वहां भी नहीं मिला. इससे आहत समीर ने 5 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था. आनन फानन में उसे दिल्ली के एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हुई है.

सुधरने लगी थी हालत

परिवार का दावा है कि समीर की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा था.इसी बीच कोई व्यक्ति उससे मिलने आईसीयू में पहुंचा और उसके बाद समीर की मौत हुई है. परिजनों के मुताबिक यह आदमी मेडिकल स्टॉफ का नहीं था. अब परिवार वालों ने आईसीयू का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है. इस मामले में परिजनों ने स्थानीय पार्षद के रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है.

ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है।