
जम्मू:
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में घरेलू विवाद का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर अपनी सौतेली मां को कथित तौर पर जिंदा जलाने का आरोप लगा है. घटना में गंभीर रूप से झुलसी 40 वर्षीय महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) जम्मू रेफर किया गया था. करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस जांच के अहम साक्ष्य के रूप में देख रही है.
घर के अंदर वारदात को दिया अंजाम
NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान उधमपुर की हाउसिंग कॉलोनी निवासी सुषमा देवी, पत्नी केशव वर्मा के रूप में हुई है. आरोप है कि बुधवार शाम उनके सौतेले बेटे मोक्ष वर्मा ने घर के अंदर उन पर डीजल डालकर आग लगा दी. आग लगते ही महिला बुरी तरह झुलस गई और घर से बाहर निकलकर मदद की गुहार लगाने लगी. आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया.
मृतक महिला सुषमा देवी
Photo Credit: NDTV
वीडियो बना जांच का अहम सबूत
घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. वीडियो में महिला आग की लपटों से घिरी हुई दिखाई दे रही है और बचाव के लिए बाहर की ओर भागती नजर आ रही है. इसी दौरान आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़ते हुए दिखाई देते हैं. पुलिस के अनुसार यह वीडियो पूरे घटनाक्रम को समझने और साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। जांच कर रही टीम वीडियो फुटेज की बारीकी से पड़ताल कर रही है.
70 प्रतिशत हिस्सा झुलसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद परिजन सुषमा देवी को तत्काल जिला अस्पताल उधमपुर लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार शरीर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा झुलस जाने के कारण उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी. देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
आरोपी हिरासत में, विवाद की वजह तलाश रही पुलिस
उधमपुर पुलिस ने आरोपी मोक्ष वर्मा को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच अधिकारी उससे पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हमले की वजह, पारिवारिक परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. साथ ही सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है.
यह भी पढ़ें : पत्नी गई मायके तो शख्स ने अपने ढाई साल के बेटे पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान



