Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है. जयंतीपुर इलाके में अपनी ननिहाल आई एक साल की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दम घुटने के कारण मौत हो गई. इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. कुछ ही पलों की चूक ने हंसतेखेलते परिवार की खुशियां छीन लीं.

परिजनों के मुताबिक, बच्ची आयत अपने मातापिता के साथ चार दिन पहले ही ननिहाल आई थी. रविवार सुबह वह घर के आंगन में खेल रही थी. खेलतेखेलते वह बाथरूम की ओर चली गई, जहां पानी से भरी एक छोटी बाल्टी रखी थी. इसी दौरान वह अनजाने में मुंह के बल बाल्टी में गिर गई. छोटा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सकी और उसका चेहरा पूरी तरह पानी में डूब गया. दम घुटने से कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई.
पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत
जब परिजनों की नजर बच्ची पर पड़ी तो उसे तुरंत बाल्टी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीखपुकार मच गई. परिजन उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.
मृतका के पिता नदीम कुंदरकी के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले हैं. वह अपनी पत्नी गुलिस्ता और बच्चों के साथ कुछ दिन पहले ही ससुराल आए थे. हादसे के बाद मासूम के शव को पैतृक गांव कुंदरकी लाया गया, जहां स्थानीय कब्रिस्तान में उसे सुपुर्दएखाक किया गया.
नानी के घर आई थी मासूम
आयत चार भाईबहनों में सबसे छोटी थी और पूरे परिवार की लाडली मानी जाती थी. उसके बड़े भाई अली , बहन अनाविया और हीबा हैं. आयत की अचानक मौत से मां गुलिस्ता का रोरोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मासूम की अंतिम विदाई के दौरान इलाके में भी शोक का माहौल रहा.



