भारतीयों की थाली में रोटी और नाश्ते में ब्रेड जरूरी शामिल होती है. इनके बिना कुछ घरों में न ब्रेकफास्ट पूरा होता है और न ही लंच और डिनर. पर क्या आप जानते हैं कि हम इनसे जुड़ी एक छोटी सी गलती को रोजाना दोहराते हैं. अगर ऐसा लंबे समय तक हो तो कैंसर का खतरा भी हो सकता है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। दरअसल, हम यहां ब्रेड और रोटी को सेके जाने के तरीके से जुड़ी गलती की बात कर रहे हैं. ज्यादातर लोग रोटी को सीधे गैस की फ्लेम पर सेंकते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस तरह ये ठीक से पक जाती है. यहां हम रोटी और ब्रेड को ज्यादा सेंकने की बात कर रहे हैं.

लोग ये नहीं जानते हैं कि आखिर ज्यादा सेंकने पर ब्रेड और रोटी काली क्यों पड़ते हैं. क्या इसे इस तरह खाने से हमें कैंसर का खतरा रहता है. चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं…
ज्यादा सेंकने पर ब्रेड और रोटी क्यों पड़ जाते हैं काले
डॉक्टर मनीष सैनी ने बताया पहले हम जानते हैं कि इससे ज़्यादा सेकने से होता क्या है? एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर हम किसी चीज को ज्यादा सेंकते हैं या उसको जरूरत से ज्यादा क्रिस्टी बनाते हैं तो रोटी या ब्रेड बले कलर की हो जाती है. इसका मुख्य कारण है कि जो इन दोनों में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. ज्यादा बर्न होने से कुछ केमिकल्स रिलीज होते हैं जिसे हम एक्रिलामाइड बोलते हैं और इसकी वजह से रोटी काली पड़ जाती हैं.
ज्यादा सेंकी हुई चीज को खाने के नुकसान
एक्सपर्ट के मुताबिक एक्रिलामाइड, सिगरेट में भी मौजूद होता है और इससे कैंसर का रिस्क देखा गया है. वे कहते है कि भारी मात्रा में एक्रिलामाइड अगर कंज्यूम किया जाए जो कि खतरा हो सकता है. लेकिन अगर खाने की चीज में एक्रिलामाइड अगर बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं लिया गया है तो कोई स्टडी ऐसा पुष्टि नहीं करती है कि इससे कैंसर का रिस्क बढ़ता है. हां अगर रोजाना ज्यादा सेंकी हुई या जली हुई रोटी खाने से एक्रिलामाइड की मात्रा शरीर के अंदर जादा जाती है जो एक पोटेंशियल कैंसर का रिस्क बन सकता है.
इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च फॉर कैंसर में बात ये है कि इन सब चीज़ों को प्रिवेंट करने के लिए कम फ्राइड फूड खाने चाहिए. इसके अलावा स्मोकिंग अवाइड करना चाहिए. ओवर रोस्टेड मीट या चिकन और ज्यादा सेंकी गई रोटी को खाने से बचना चाहिए.
इसकी जगह तवे पर सेंकी गई हल्की भूरी रोटी का कंजंप्शन करना चाहिए. खास तौर पर जो फ्राइड चिप्स, पापड़ जिन्हें बहुत ज्यादा भूना गया हो उनका सेवन भी कम ही करना चाहिए.
अगर आप रोटी को ठीक से सेंक कर खाना चाहते हैं तो इसे सीधे फ्लेम की जगह तवे पर ही कपड़े की मदद से सेंके. क्योंकि कई रिसर्च में सामने आया है कि सीधे फ्लेम पर रोटी को सेंकने से इसमें एक गैस बनती है और इसका कंजंप्शन करने से कैंसर का खतरा रहता है.
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है और इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करना है. टीवी9 हिंदी लेख में शामिल जानकारी की पुष्टि नहीं करता. इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें और स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श करें.



