
बिलासपुर। 28 अक्टूबर 2026| भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बेहतर अवसर आ गया है। भारतीय रेलवे देशभर में 1,265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करने जा रहा है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी जारी कर दी गई है।
भारतीय रेलवे ने ‘सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस (CEN) संख्या 08/2026’ के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करके स्नातक उम्मीदवारों के लिए रोजगार का एक नया अवसर खोल दिया है।
भर्ती से जुड़े एक महत्वपूर्ण निर्णय में, रेलवे बोर्ड ने तय किया है कि 2026 से स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए अलग से अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की जाएगी। इस विशेष भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को एक अलग अधिसूचना दी जाती है, जिसमें पात्रता की शर्तें, परीक्षा प्रक्रिया और पदों का विवरण (रिक्तियों का बंटवारा) शामिल होता है।
CEN 08/2026 के अनुसार, विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों (RRB) और जोनों में कुल 1,265 रिक्तियां हैं। ये अवसर कई रेलवे जोनों में उपलब्ध हैं, जिससे योग्य स्नातक देश के विभिन्न हिस्सों में इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह 25 नवंबर 2026 को बंद हो जाएगी। भरतीय रेलवे ने उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना फॉर्म जमा करने से पहले पात्रता की शर्तों, रिक्तियों के विवरण और आवेदन से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
उम्मीदवार इन आधिकारिक लिंक के माध्यम से विस्तृत भर्ती अधिसूचना, पात्रता शर्तें, परीक्षा पाठ्यक्रम, आवेदन संबंधी निर्देश और RRB-वार रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।
विस्तृत अधिसूचना — CEN संख्या 08/2026, स्टेशन मास्टर
https://rrb.indianrailways.gov.in/-/image/1793016771817CEN_08_2026_StationMaster.pdf/examsDocuments
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट
https://rrb.indianrailways.gov.in
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल
भारतीय रेलवे की उम्मीदवारों को ये सलाह
भर्ती से जुड़ी अपडेट और निर्देशों के लिए केवल RRB की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
ये है जरुरी जानकारी
किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएट) उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं; ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 हैं। RRB मुंबई में सबसे अधिक 177 रिक्तियां हैं, इसके बाद जम्मू-श्रीनगर (122) और चेन्नई (119) का स्थान है



