टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता विवेक दहिया की शादी की आज 10वीं सालगिरह है। इन दोनों की जोड़ी को टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक माना जाता है और दर्शकों से इन्हें बहुत प्यार मिलता है। विवेक और दिव्यांका ने साल 2016 में अपने परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी की थी। आज इस खास मौके पर विवेक दहिया ने एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक पोस्ट शेयर कर दिव्यांका पर अपना प्यार जताया है। विवेक ने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विवेक दहिया ने बयां किए दिल के जज्बात

शादी की सालगिरह पर की गई विवेक दहिया की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। अपनी तस्वीरों के साथ विवेक ने लिखा, “10 साल पहले यह सिर्फ एक वादा और एक सपना था। आज, यह सफर प्यार, सीख और ढेर सारी मस्ती से भर चुका है, जिसे मैं हमेशा संभाल कर रखूंगा। मैं इसमें कुछ भी नहीं बदलूंगा और इसका एक पल भी खोने नहीं दूंगा। यह हमारे लिए है, उस सब के लिए जो हमने साथ मिलकर बनाया है और उन नए अध्यायों के लिए जो आगे आने वाले हैं।”

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Dahiya

सीरियल के सेट पर हुई थी मुलाकात

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। साल 2015 में दोनों पहले दोस्त बने और धीरेधीरे उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने भोपाल में शादी कर ली। शादी के 10 साल पूरे होने के इस सफर में यह कपल जुड़वा बेटों के मातापिता भी बन चुके हैं, जिनका जन्म इसी साल मई के महीने में हुआ था।