Asia Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है।

इस टूर्नामेंट में तिलक वर्मा टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे, जबकि रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के चयन को लेकर हो रही है। दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों को टीम में जगह मिली है।

तिलक वर्मा को मिली टीम की कमान, पाटीदार बने उपकप्तान

बीसीसीआई की चयन समिति ने एशिया कप 2026 टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है। तिलक वर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईपीएल में अपनी कप्तानी से प्रभावित करने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

एशिया कप 2026 टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र संभालेंगे।

वैभवअभिषेक के साथ इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए की पूरी टीम इस प्रकार है:

  1. अभिषेक शर्मा
  2. वैभव सूर्यवंशी
  3. प्रभसिमरन सिंह
  4. तिलक वर्मा
  5. रजत पाटीदार
  6. रिंकू सिंह
  7. कुमार कुशाग्र
  8. सूर्यांश शेडगे
  9. शाहबाज अहमद
  10. विप्रज निगम
  11. हर्ष दुबे
  12. तनुष कोटियन
  13. हर्षित राणा
  14. प्रिंस यादव
  15. अरशद खान

इस एशिया कप 2026 टीम में बल्लेबाजों के साथ ऑलराउंडर और तेज गेंदबाजों का भी अच्छा संयोजन देखने को मिलेगा। हर्षित राणा की वापसी भी टीम के लिए अहम मानी जा रही है।

19 नवंबर से दोहा में शुरू होगा टूर्नामेंट, पाकिस्तान से भी मुकाबला

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का आयोजन कतर की राजधानी दोहा में 19 से 29 नवंबर तक होगा। भारतीय टीम को ग्रुप बी में पाकिस्तान ए , नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ रखा गया है।

भारत ए अपना पहला मुकाबला 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान ए से भिड़ंत होगी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ होगा।

सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा। ऐसे में भारतीय युवा खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने और खिताब की दावेदारी पेश करने का शानदार मौका है।