England Women vs India Women, Oneoff Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बना दिया। यह मंधाना के इंटरनेशनल करियर का 300वां मुकाबला है।

मंधाना भारत की तीसरे औऱ दुनिया की 12वीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनसे पहले भारत के लिए यह मुकाम सिर्फ मिताली राज और कप्तान हरमनप्रीत। कौर ने ही हासिल किया था।
मंधाना सबसे कम उम्र में 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने 29 साल 357 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।
3️⃣0️⃣0️⃣ international matches of class & elegance 💙
Congratulations to #TeamIndia vicecaptain Smriti Mandhana on a special & monumental milestone 👏#ENGvIND pic.twitter.com/r9HnNZZYe0
— BCCI Women July 10, 2026
भारत महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच
हरमनप्रीत कौर 374
मिताली राज 333 ‘
स्मृति मंधाना 300
दीप्ति शर्मा 280
पहली बार है जब लॉर्ड्स स्टेडियम मे कोई महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें इंग्लैंड ने भारत के ख़िलाफ़ अपनी एकमात्र महिला टेस्ट जीत 1995 में हासिल की थी। उन्होंने भारत को सिर्फ़ 2 रन से हराया था जो महिला टेस्ट के इतिहास में जीत का सबसे कम अंतर था।
इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवरब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए इस मुकाबले में श्री चरणी ने डेब्यू किया है, वहीं यास्तिका भाटिया की टीम में वापसी हुई है। मेजबान इंग्लैंड के लिए ऐलिस कैपसी और मैडी विलिअर्स अपना पहला मैच खेल रही हैं।
टीमें:
भारतीय महिला टीम : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर , जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष , दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सायली सतघारे, श्री चरणी, क्रांति गौड़
इंग्लैंड महिला टीम : टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचर, हीथर नाइट, नैट साइवरब्रंट , ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स , मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इज़ी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर



