Volkswagen ने भारतीय बाजार में अपनी नई Tayron Life SUV लॉन्च कर दी है. इसकी एक्सशोरूम कीमत ₹41.99 लाख रखी गई है. यह कंपनी की Tayron रेंज का नया और अपेक्षाकृत किफायती वेरिएंट है, जो टॉप मॉडल RLine से करीब ₹5 लाख सस्ता है. कीमत कम होने के बावजूद कंपनी ने इसके इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, एक्सटीरियर डिजाइन में इसे ज्यादा सिंपल और एलिगेंट लुक दिया गया है.

प्रीमियम SUV सेगमेंट में बढ़ा मुकाबला

को कंपनी की प्रीमियम SUV लाइनअप में शामिल किया गया है. यह मॉडल Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसी गाड़ियों को टक्कर देगा. कंपनी इस SUV की लोकल असेंबली महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट में कर रही है, जिससे इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मदद मिली है.

कार का डिजाइन

Tayron Life और RLine के बीच सबसे बड़ा अंतर इनके एक्सटीरियर डिजाइन में देखने को मिलता है. नए वेरिएंट में ब्लैकआउट स्पोर्टी एलिमेंट्स की जगह अधिक सादा और क्लासिक डिजाइन अपनाया गया है. फ्रंट बंपर को नया डिजाइन दिया गया है, जबकि ग्रिल पर Lशेप पैटर्न और सिल्वर फिनिश इसे अलग पहचान देते हैं.

SUV में हेडलाइट्स, लाइट बार से जुड़ा इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो और फ्रंट प्रोफाइल बरकरार रखा गया है. इसकी लंबाई 4,792 मिमी और व्हीलबेस 2,789 मिमी है. इसमें 19इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ सिंपल बंपर डिजाइन के साथ LED टेललाइट्स और रूफ स्पॉइलर मिलता है.

केबिन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो Tayron Life में लगभग वही सुविधाएं दी गई हैं जो RLine वेरिएंट में उपलब्ध हैं. इसमें 15इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है.

इसके अलावा SUV में तीनजोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360डिग्री कैमरा, 9 एयरबैग और लेवल2 ADAS जैसी आधुनिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी मिलती है. यानी फीचर्स के मामले में यह वेरिएंट किसी तरह का बड़ा समझौता नहीं करता.

इंजन और परफॉर्मेंस

Volkswagen Tayron Life में 2.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 204 हॉर्सपावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 7स्पीड ड्यूलक्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. SUV में ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है, जिससे अलगअलग तरह की सड़क परिस्थितियों में बेहतर ग्रिप और ड्राइविंग अनुभव मिलता है.

अगर आप प्रीमियम फीचर्स, दमदार इंजन और आकर्षक डिजाइन वाली SUV खरीदना चाहते हैं, लेकिन RLine पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना चाहते, तो Volkswagen Tayron Life एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है.