मानसून का मौसम राहत के साथ कई चुनौतियां भी लेकर आता है. तेज बारिश और सड़कों पर जलभराव की स्थिति में वाहन चलाना आसान नहीं होता, खासकर अगर आपके पास इलेक्ट्रिक व्हीकल है. हालांकि, आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों को इस तरह तैयार किया जाता है कि वे सामान्य बारिश और हल्के पानी का सामना कर सकें. फिर भी कुछ गलतियां आपकी कार के महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में मानसून के दौरान थोड़ी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

गहरे पानी में जाने से बचें
की बैटरी और हाईवोल्टेज सिस्टम पूरी तरह सील किए जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप बेझिझक जलभराव वाली सड़कों पर गाड़ी चला दें. यदि सड़क पर पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है, तो उस रास्ते से बचना बेहतर रहेगा. लंबे समय तक पानी में रहने से ब्रेक सिस्टम, सस्पेंशन, व्हील बेयरिंग और अन्य मैकेनिकल पार्ट्स प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए हमेशा सुरक्षित रास्ता चुनने की कोशिश करें.
चार्जिंग से पहले करें जरूरी जांच
के मौसम में EV चार्ज करना सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि कंपनियां चार्जिंग सिस्टम में कई सुरक्षा तकनीकें देती हैं. इसके बावजूद चार्जर लगाने से पहले चार्जिंग पोर्ट को अच्छी तरह जांचना जरूरी है. अगर पोर्ट में पानी की बूंदें, धूल या कोई कचरा दिखाई दे, तो पहले उसे साफ और सूखा करें. गीले पोर्ट में चार्जिंग शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे चार्जिंग प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.
बारिश में बदलें ड्राइविंग का तरीका
गीली सड़क पर टायरों की पकड़ सामान्य दिनों की तुलना में कम हो जाती है. इसलिए अचानक तेज रफ्तार पकड़ने या जोर से ब्रेक लगाने से बचें. वाहन को धीरेधीरे गति दें और आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें. इससे इमरजेंसी ब्रेकिंग की स्थिति में दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है.
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का सही इस्तेमाल करें
अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का फीचर मौजूद है, तो बारिश के दौरान इसे हल्के या लो मोड पर रखना बेहतर माना जाता है. ज्यादा रीजेनरेटिव ब्रेकिंग फिसलन वाली सड़क पर अचानक धीमी गति का कारण बन सकती है, जिससे वाहन का संतुलन प्रभावित हो सकता है.
ड्राइव के बाद भी रखें ध्यान
यदि आपकी EV बारिश या पानी भरे रास्ते से होकर गुजरी है, तो घर पहुंचने के बाद कार की जांच करना अच्छी आदत है. ब्रेक की कार्यक्षमता, टायरों की स्थिति और चार्जिंग पोर्ट की सफाई पर विशेष ध्यान दें. अगर किसी हिस्से में असामान्य आवाज या दिक्कत महसूस हो, तो अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच जरूर कराएं.



