Indira Gandhi Birth Anniversary: आजादी की लड़ाई में इंदिरा गांधी की शुरुआती भूमिका की सबसे दिलचस्प कहानी ‘वानर सेना’ की है, जो बच्चों की एक टोली थी. इसे इंदिरा गांधी ने तब बनाया था जब वो सिर्फ 12 साल की थीं. इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इंदिरा जब करीब दो साल की थीं, तब उनके मातापिता महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए. नेहरू परिवार का घर अक्सर आंदोलन से जुड़े लोगों की बैठकों की जगह बनता था.

चार साल की उम्र में उन्होंने अपने दादा मोतीलाल नेहरू और पिता जवाहरलाल नेहरू को पहली बार जेल जाते देखा. विदेशी सामान के बहिष्कार का असर भी बचपन में ही दिखा. करीब पांच साल की उम्र में उन्होंने अपनी प्यारी विदेशी गुड़िया को जला दिया था. बाद में उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा लगा जैसे वे किसी की हत्या कर रही हों.

पहले बनाया ‘बाल चरखा संघ’

1924 तक महात्मा गांधी का चरखा आंदोलन का प्रतीक बन चुका था. इंदिरा गांधी ने भी अपना चरखा ले लिया और बच्चों के लिए ‘बाल चरखा संघ’ बनाया. यह गांधी चरखा संघ की बच्चों की शाखा थी. इसमें छोटे बच्चे सूत कातना और बुनाई सीखते थे. अपने एक भाषण में इंदिरा ने खुद बताया था कि उस वक्त चरखे नहीं, तकली इस्तेमाल होती थी. इसके बाद वानर सेना बनाई.

इंदिरा गांधी.

वानर सेना क्यों बनी?

इसके पीछे एक सीधी वजह थी. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इंदिरा गांधी ने कहा था कि उन्हें बताया गया कि वे कांग्रेस से जुड़ने के लिए अभी बहुत छोटी हैं. इसलिए उन्होंने बच्चों की अपनी सेना बनाई. नाम रामायण की कथा से लिया गया था, जिसमें वानरों की सेना ने श्रीराम की मदद की थी.

उन्होंने इसे करीब 12 साल की उम्र में बनाया. वो 1930 का दौर था, जब दांडी मार्च और सविनय अवज्ञा आंदोलन चल रहे थे. सेना की पहली बैठक में एक हजार से ज्यादा लड़केलड़कियां आए. बड़े लोग इसे हंसी में ले रहे थे, लेकिन इंदिरा हतोत्साहित नहीं हुईं.

बच्चों ने क्या काम किए?

वानर सेना ने आंदोलन में छोटी लेकिन अहम भूमिका निभाई. बच्चे बड़ों के रोजमर्रा के कामों का बोझ हल्का करते थे और महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाने वाले संदेशवाहक का काम भी करते थे. अंग्रेज बच्चों पर शक कम करते थे, इसलिए संदेश आसानी से पहुंच जाते थे.

ट्रस्ट की वेबसाइट में एक और किस्सा दर्ज है. 1930 के दशक की शुरुआत में इंदिरा ने अपने स्कूल बैग में छिपाकर एक अहम दस्तावेज पिता के घर से बाहर पहुंचाया. उस वक्त घर पर पुलिस की निगरानी था. रोके जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें स्कूल के लिए देर हो रही है और देर हुई तो सजा मिलेगी.

कितनी बड़ी थी सेना?

सेना कितनी बड़ी थी, इसको लेकर रिपोर्ट्स में अलगअलग नम्बर दर्ज है, लेकिन आधिकारिक ट्रस्ट की साइट में दावा किया है कि सिर्फ पहली बैठक में एक हजार से ज्यादा बच्चे शामिल हुए थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट इसे 6,000 सदस्यों की टोली बताया गया है.

वानर टोली बनी राजनीति पाठशाला

कई इतिहासकार और लेखक इसे इंदिरा की पहली राजनीतिक पाठशाला मानते हैं, जहां उन्होंने लोगों को जोड़ना और संगठन चलाना सीखा. वे 1938 में कांग्रेस की सदस्य बनीं. बाद में वे देश की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री बनीं.

वानर सेना की कहानी याद दिलाती है कि आजादी की लड़ाई में बच्चों ने भी हिस्सा लिया था, भले ही उनके काम इतिहास की किताबों में बहुत कम दर्ज हों, लेकिन उनका योगदान भूला नहीं जा सकता.