नई दिल्ली। कई बार हमें सपने में कुछ ऐसी चीजें दिखाई देती है, जिनका वास्तविक दुनिया से कोई संबंध नहीं होता है। कई बार इंसान सपने में अपने आपको उड़ता हुआ देखता है, तो कभी किसी बिल्डिंग से खुद को गिरता हुआ पाता है। आमतौर पर लोग इस तरह के सपने को नजर अंदाज कर देते हैं, जबकि स्वप्न शास्त्र ग्रंथ के अनुसार ये सपने कुछ खास तरह के संकेत देते हैं। आइए जानते हैं सपने में खुद को उड़ते हुए देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में खुद को उड़ते देखने का मतलब
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को उड़ता हुआ देखना अच्छा और पॉजिटिव माना जाता है। इस तरह के सपने संकेत देते हैं कि, आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। रुक हुए काम बनते चले जाएंगे। अगर आप नौकरी या बिजनेस करते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी।

सपने में खुद को उड़ते हुए देखने का मतलब यह भी है कि, आप असल जिंदगी में कुछ अच्छा काम करने की योजना बना रहे हैं, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। वहीं, आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, और उससे पहले इस तरह के सपने आते हैं, तो इसका मतलब आपकी यात्रा शुभ साबित होगी।

सपने में खुद को गिरते हुए देखना का अर्थ
हममें से कई लोगों को यह सपना कभी न कभी जरूर आया होगा कि, हम किसी ऊंची बिल्डिंग या ऊंचाई वाले स्थान से नीचे गिर रहे हैं और अचानक से हमारी आंखे खुल जाती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपने आने का मतलब आप जो काम कर रहे हैं या करने की योजना बना रहे हैं, उसमें अड़चन आ सकती है। ऐसे में आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है।

सपने में खुद को हवाई यात्रा करते हुए देखते हैं, तो ये सपना काफी शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने संकेत देते हैं कि, आपको कार्यक्षेत्र, पढ़ाई, बिजनेस और करियर के मामले में तरक्की मिल सकती है। अगर आप एक व्यापारी हैं और इस तरह के सपने आते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसे अच्छा माना जाता है।