भारत में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक देश में 18 साल से ज्यादा उम्र के करीब 77 मिलियन लोग टाइप2 डायबिटीज का शिकार हैं और लगभग 25 मिलियन लोग प्रीडायबिटिक सिचुएशन में हैं. खराब खानपान, फिजिकली एक्टिव न रहना और जेनेटिक कारण के चलते शुगर बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. अगर शुगर लेवल ज्यादा है तो शरीर के कई अंगों की सेहत बिगड़ने लगती है. एक सवाल है जो ज्यादातर लोगों को परेशान करता है.

भारतीयों को बॉडी मास इंडेक्स लो माना जाता है और इसके बावजूद डायबिटीज की बीमारी क्यों हो जाती है? बॉडी मास इंडेक्स किसी के वेट और हाइट के अनुपात से शरीर में फैट की मात्रा का एक नॉर्मल अनुमान लगाने का तरीका है. चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है और बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

डॉक्टर प्रिया कंसलटेंट कहती हैं कि बॉडी वेट नॉर्मल होता है, पर ब्लड टेस्ट में डायबिटीज निकल आती है. ऐसे में उनका पहला सवाल होता है, मेरा वजन तो ज्यादा नहीं है, फिर मुझे डायबिटीज कैसे हो गई? इसकी वजह यह है कि डायबिटीज का खतरा सिर्फ वजन पर निर्भर नहीं करता. हमारे शरीर में फैट कितना है और वह कहां जमा हो रहा है, यह भी उतना ही जरूरी है.

एक ही बीएमआई होने के बावजूद भारतीयों के शरीर में कुछ दूसरी आबादी के मुकाबले फैट ज्यादा और मसल्स कम हो सकती हैं. इसके अलावा, हमारे शरीर में पेट के आसपास और लिवर जैसे अंगों के आसपास फैट जमा होने की प्रवृत्ति भी ज्यादा देखी जाती है. इसे विसरल फैट कहते हैं. इस तरह का फैट शरीर के इंसुलिन इस्तेमाल करने के तरीके को प्रभावित कर सकता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है.

पैंक्रियाज पर असर

एक्सपर्ट ने बताया कि हमारा पैंक्रियाज यानी शरीर का वह अंग जो इंसुलिन बनाता है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। हर बार ये शरीर की जरूरत के हिसाब से पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता. जब शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो पैंक्रियाज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. अगर वह इसकी भरपाई नहीं कर पाता, तो ब्लड शुगर बढ़ने लगती है.

परिवार में डायबिटीज का इतिहास और शारीरिक गतिविधि की कमी भी इस खतरे को बढ़ा सकती है. इसलिए हमेशा डायबिटीज का खतरा सिर्फ वजन देखकर नहीं समझना चाहिए. अपनी कमर के साइज पर ध्यान दें, एक्टिव रहें और ब्लड शुगर की जांच करवाते रहें, भले ही आपका BMI नॉर्मल हो.

क्या होता है विसरल फैट?

डॉ अपारजिता प्रधान का कहना है भारतीयों में मांसपेशियों का अनुपात अपेक्षाकृत कम होना, आनुवंशिक कारण और शरीर की इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं की कार्यक्षमता भी डायबिटीज के खतरे को प्रभावित कर सकती है. शारीरिक गतिविधि की कमी, लंबे समय तक बैठकर काम करना, असंतुलित खानपान और नींद की कमी भी इस जोखिम को बढ़ा सकते हैं.

इसलिए केवल वजन या बीएमआई देखकर डायबिटीज का खतरा नहीं आंका जा सकता. कमर का माप, पारिवारिक इतिहास और ब्लड शुगर की जांच भी जरूरी है. स्वस्थ वजन बनाए रखना, नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन अपनाना डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.