Team India: इंग्लैंड की मेजबानी में इस समय आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट के 6वें मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से हुआ, जहां टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और स्मृति मंधाना के अर्द्धशतक एवं हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष की बदौलत 170 रन बनाए.

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 106 रनों पर आलआउट हो गई. भारत ने इस मैच को 64 रनों से जीतकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. भारत की जीत के बाद आइए जानते हैं आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का पॉइंट्स टेबल कैसा दिख रहा है.

Team India और ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जमाया कब्जा

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड को रखा गया है. इस ग्रुप से अब तक 3 मैच हुए हैं, जिनमें एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रनों से हराया, वहीं भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से शिकस्त दी. वहीं बांग्लादेश की टीम ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया है.

इन 3 मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अब पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर है, ऑस्ट्रेलिया के 2 अंक के साथ +3.250 का नेट रनरेट है, वहीं भारतीय टीम ने मैच को 64 रनों से जीता था, तो टीम इंडिया का नेट रनरेट +3.20 का है और भारतीय टीम 2 अंको के साथ नंबर 2 पर मौजूद है. वहीं इस हार के बाद साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान टीम की मुसीबत बढ़ गई है. वहीं बांग्लादेश की टीम नंबर 3 पर है.

बांग्लादेश से मिली हार के बाद नीदरलैंड की टीम नंबर 4 पर है, जबकि भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम नंबर 5 पर पहुंच गई है, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम बड़े शिकस्त की वजह से नंबर 6 पर है.

ग्रुप बी में टॉप पर है इंग्लैंड का कब्जा

ग्रुप बी की करें इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम मौजूदा समय में टॉप पर नजर आ रही है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की स्थिति बहुत ही खराब नजर आ रही है. वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीम भी 22 अंकों पर पहुंच गई है. हालांकि ग्रुप ए की स्थिति मौजूदा समय में बहुत ही मुश्किल नजर आ रही है.

ग्रुप ए में 4 बड़ी टीमें हैं, जिनमे से सिर्फ 2 टीम ही सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं. ग्रुप ए को डेथ ऑफ ग्रुप भी कहा जा रहा है, अगर भारतीय टीम को टॉप 2 में जगह बनानी है, तो उसे ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका में से एक टीम को शिकस्त जरुर देना होगा. हालांकि टीम इंडिया ने आईसीसी विश्व कप 2025 इन्ही दोनों टीमों को सेमीफाइनल और फाइनल में हराकर जीता था.

ग्रुप A पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 ऑस्ट्रेलिया महिला 1 1 0 0 2 +3.250
2 भारत महिला 1 1 0 0 2 +3.200
3 बांग्लादेश महिला 1 1 0 0 2 +0.407
4 नीदरलैंड महिला 1 0 1 0 0 0.407
5 पाकिस्तान महिला 1 0 1 0 0 3.200
6 साउथ अफ्रीका महिला 1 0 1 0 0 3.250

ग्रुप B पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 इंग्लैंड महिला 1 1 0 0 2 +4.350
2 स्कॉटलैंड महिला 1 1 0 0 2 +2.000
3 वेस्टइंडीज महिला 1 1 0 0 2 +0.118
4 न्यूज़ीलैंड महिला 1 0 1 0 0 0.118
5 आयरलैंड महिला 1 0 1 0 0 2.000
6 श्रीलंका महिला 1 0 1 0 0 4.350