Amravati Crime News: आसेगांव थाना क्षेत्र के वाढोणा के एक खेत में खाना बनाने के दौरान हुए मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही क्लासमेट पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने दिनेश पुंडलिक पवार 35, सांगवी, अचलपुर की शिकायत पर आरोपी शुभम प्रभुदास इंगले 27, वाढोणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अमरावती में मटन पार्टी के बहाने खेत में बुलाया, मामूली विवाद के बाद दोस्त पर जानलेवा हमला​
अमरावती में मटन पार्टी के बहाने खेत में बुलाया, मामूली विवाद के बाद दोस्त पर जानलेवा हमला​

मटन पार्टी का बहाना, खेत में बनाई पनीर की सब्जी

जानकारी के अनुसार दिनेश पवार और आरोपी शुभम इंगले दोनों पुराने क्लासमेट हैं। 13 जून की रात करीब 8।30 बजे आरोपी शुभम ने दिनेश से कहा कि चल मेरे खेत में मटन की पार्टी है, तू अपने घर से रोटियां लेकर आ। इसके बाद दिनेश अपने घर से रोटियां लेकर आया और दोनों आरोपी की मोटरसाइकिल पर बैठकर वाढोणा शिवार में स्थित खेत पर चले गए।

युवक हुआ लहूलुहान

वहां जाने पर दिनेश को मटन के बजाय का सामान दिखा। आरोपी शुभम चूल्हे पर सब्जी बनाने बैठ गया। सब्जी बनाते समय चूल्हे की आंच कम थी, जिसकी वजह से सब्जी जल्दी पक नहीं रही थी। इसी बात पर आरोपी शुभम अचानक भड़क गया और उसने दिनेश को बेहद गंदी और अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।

पुलिस में शिकायत के बाद मामला दर्ज

दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने हाथापाई करते हुए अपनी गाड़ी की डिक्की से लोहे की रॉड निकाली और दिनेश पर दे मारी। रॉड दिनेश के दाहिने कान के पिछले हिस्से पर जोर से लगी, जिससे खून बहने लगा। हमला करने के बाद आरोपी शुभम ने दिनेश को धमकी दी कि अगर इस बात की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो तुझे देख लूंगा। शुरुआती डर के बाद, घायल पीड़ित दिनेश पवार ने आसेगांव थाना पहुंचकर कराई।