फ्रांसीसी कार निर्माता सिट्रोएन ने भारत में अपनी नई Basalt X Comfort Edition लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे अपनी 108वीं एनिवर्सरी के मौके पर पेश किया है. इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹8.75 लाख रखी गई है. नई Basalt X Comfort Edition में पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर और कई नए फीचर्स दिए गए हैं, ताकि ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग और केबिन मिल सके.

नई Basalt X Comfort Edition का सबसे बड़ा बदलाव इसका केबिन है. कंपनी ने इसमें सभी वेरिएंट्स में Metropolitan Beige Leatherette सीटें स्टैंडर्ड तौर पर दी हैं. पहले यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी. कंपनी का कहना है कि नई लेदरेट सीटें कार के केबिन को ज्यादा प्रीमियम लुक देने के साथसाथ लंबी यात्रा के दौरान बेहतर आराम भी देंगी.

Comfort AXS Pack से बढ़ेंगे फीचर्स

कंपनी ने ग्राहकों के लिए Comfort AXS Pack भी पेश किया है. इसकी मदद से खरीदार अपनी जरूरत और बजट के अनुसार कार में ज्यादा फीचर्स जोड़ सकते हैं. इन पैक्स में कई सुविधाएं मिलती हैं, जैसे JBL प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, फ्रंट और केबिन डैश कैमरा, जिसमें प्रेडिक्टिव सेफ्टी अलर्ट की सुविधा होगी. रिवर्स पार्किंग कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और 10 इंच का एंड्रॉयड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम. इन फीचर्स की मदद से शहर की ड्राइविंग और लंबी यात्राएं दोनों पहले से ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनेंगी.

ग्राहकों को मिलेगा कस्टमाइजेशन का विकल्प

सिट्रोएन का कहना है कि Basalt X Comfort Edition उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जो कम कीमत में ज्यादा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं. कंपनी का दावा है कि अब ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार अलगअलग एक्सेसरी पैक चुनकर कार को अपनी पसंद के हिसाब से तैयार कर सकेंगे. यानी हर ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक फीचर्स जोड़ सकता है.

कंपनी ने क्या कहा?

Stellantis India के ऑटोमोटिव ब्रांड्स के बिजनेस हेड और डायरेक्टर कुमार प्रियांश ने कहा कि सिट्रोएन हमेशा से यात्रियों के आराम पर सबसे ज्यादा ध्यान देती आई है. उन्होंने बताया कि Aircross Comfort Edition को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. इसी वजह से अब कंपनी ने Basalt में भी वही प्रीमियम और आरामदायक अनुभव देने की कोशिश की है.

कहां मिलेगी नई Basalt X Comfort Edition?

नई Citroen Basalt X Comfort Edition अब देशभर के Citroen डीलरशिप पर उपलब्ध है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इस मॉडल और इसके Comfort AXS Pack के बारे में जानकारी ले सकते हैं.