संजय लीला भंसाली की फिल्मों में हीरोइनों के किरदार हमेशा दमदार रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाल दिखाया है। पद्मावत से गंगूबाई तक, इन किरदारों के डायलॉग्स आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं।

हिंदी सिनेमा में कई फिल्ममेकर्स हैं, जो अपने अलग काम के लिए जाने जाते हैं। हालांकि संजय लीला भंसाली उन फिल्ममेकर्स की लिस्ट में आते हैं, जिनकी फिल्मों में हर किरदार दमदार होता है। वहीं बात जब हीरोइनों की आती है तो भंसाली कमाल ही कर देते हैं।
पारो से लेकर गंगूबाई तक… भंसाली ने ऐसे कई किरदार हिंदी फिल्मों की हीरोइनों को दिए जो यादगार बन गए, यहां तक कि इन फिल्मों के डायलॉग्स भी खूब चर्चा का विषय रहे।
पद्मावत
“राजपूती कंगन में उतनी ही ताकत है जितनी राजपूती तलवार में।” साल 2018 में आई फिल्म पद्मावत में जब यह डायलॉग दीपिका पादुकोण बोलती हैं तो मानो सिनेमाघरों में जोश की ज्वाला जल उठती है।
राजपूत महिलाओं की बहादुरी और हिम्मत को दिखाता ये डायलॉग बेहद दमदार था। फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। यह डायलॉग बताता है कि एक महिला की ताकत किसी योद्धा से कम नहीं होती।
गोलियों की रासलीला रामलीला
साल 2013 में आई ‘गोलियों की रासलीलारामलीला’ भंसाली की उन्हीं कमाल की फिल्मों में से है, जो खूब हिट हुई और चर्चाओं में भी रही। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस फिल्म का एक डायलॉग “बेशरम, बदतमीज, खुदगर्ज होता है… पर प्यार तो ऐसा ही होता है” कमाल का था।
प्यार हमेशा नियमों से नहीं चलता। कभी यह जिद्दी होता है, कभी बेपरवाह और कभी पूरी तरह दिल पर हावी हो जाता है। यही बात इसे खास बनाती है। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे थे।
बाजीराव मस्तानी
साल 2016 में आई बाजीराव मस्तानी को भला कैसे भूला जा सकता है। दीपिकारणवीर और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म के गाने से लेकर फिल्म की कहानी की खूब चर्चा हुई। वहीं फिल्म के डायलॉग्स भी खूब हिट हुए। “आप हमसे हमारी जिंदगी मांग लेते, हम आपको खुशीखुशी दे देते… पर आपने तो हमसे हमारा गुरूर छीन लिया” प्रियंका चोपड़ा के किरदार काशीबाई द्वारा बोला गया यह डायलॉग इतना हिट हुआ कि आज भी इस पर लोग रील्स बनाते हैं।
वहीं इस फिल्म का एक और डायलॉग ‘किसकी तलवार पर सर रखूं ये बता दो मुझे, इश्क करना अगर खता है तो सजा दो मुझे।’ भी खूब हिट हुआ। दीपिका के किरदार मस्तानी द्वारा यह डायलॉग भी लोग खूब दोहराते हुए नजर आते हैं।
गंगूबाई काठियावाड़ी
साल 2022 में संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट को गंगूबाई बनाकर पर्दे पर उतारा। ये फिल्म आलिया के लिए लकी साबित हुई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चली। फिल्म में गंगूबाई का किरदार निभाने वाली आलिया का डायलॉग “अरे जब शक्ति, संपत्ति और सद्बुद्धि ये तीनों ही औरतें हैं, तो इन मर्दों के किस बात का गुरूर?” खूब हिट हुआ।
देवदास
“प्यार का कारोबार तो बहुत बार किया है… मगर प्यार सिर्फ एक बार।” साल 2002 में आई फिल्म देवदास में यह डायलॉग चंद्रमुखी की सोच और उसकी भावनाओं को दिखाता है।
वह मानती है कि जिंदगी में कई रिश्ते बन सकते हैं, लेकिन सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। यही बात उसके किरदार को और भी गहराई देती है। शाह रुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर यह फिल्म कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है।
नेटफ्लिक्स पर आई हीरामंडी भला किसे याद नहीं है। सीरीज में मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख नजर आईं। इस सीरीज ने OTT पर खूब गदर काटा। सीरीज का एकएक किरदार सुपरहिट रहा और इसके डायलॉग्स सभी की जुबां पर चढ़ गए।
इन फिल्मोंसीरीज से एक बात तो तय है कि भंसाली की फिल्मों में हीरोइनें कभी सिर्फ कोस्टार नहीं रहीं। उनका हर किरदार मजबूत और साहसिक रहा है। यही वजह है कि भंसाली की फिल्मों में हर हीरोइन काम करने की इच्छा जाहिर करती है।



