बॉलीवुड के चर्चित कपल में शुमार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही दोनों बुधवार को नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन किए. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. दरअसल, अनुष्का हाल ही में अपने पति विराट के साथ वृंदावन स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचीं.

नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे विराटअनुष्का
यहां दोनों ने प्रेमानंद महाराज के के आश्रम राधा केली कुंज पहुंचकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान के वायरल वीडियो में दर्शन के बाद अनुष्का और विराट नंगे पैर आश्रम से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। अनुष्का ने व्हाइटब्लू प्रिंटेड सूट, सिर पर दुपट्टा लगाया हुआ था. इसके अलावा विराट ब्राउन शर्ट और क्रीम पायजामा में नजर आए.
सादगी ने जीता फैंस का दिल
दोनों ने ही फेस मास्क लगाया था. माथे पर तिलक लगाए विरुष्का एकदूसरे का हाथ थामे चल रहे थे. उनकी यही सादगी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. बताया जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा से पहले ही विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा गुरु पूजन करने आए हैं. बता दें कि विराट और अनुष्का बीते कई सालों से प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आ रहे हैं.
माना जाता है कि आध्यात्मिक जुड़ाव ने विराट को मानसिक मजबूती दी. खराब फॉर्म से जूझने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. फैंस इसे उनकी मेहनत के साथसाथ आध्यात्मिक ऊर्जा और गुरु आशीर्वाद से भी जोड़कर देख रहे हैं.



