ईरान वॉर ने भारत में कार खरीदने का ट्रेंड बदल दिया है. देश में लोग अब CNG कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह खुलासा मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने TV9 भारतवर्ष से खास बातचीत में किया है. पार्थो बनर्जी ने बताया किवित्त वर्ष 202627 की पहली तिमाही में मारुति ने 2,18,213 CNG कारों की बिक्री की, जो कंपनी के इतिहास में किसी भी तिमाही की सबसे ज्यादा CNG बिक्री है.

बनर्जी ने बताया कि भारत में लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के कारण अब ग्राहक तेजी से CNG कारों की ओर रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में CNG कारों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है. मारुति ने बताया कि इस तिमाही में उसकी कुल घरेलू बिक्री में करीब 41% हिस्सेदारी CNG कारों की रही, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 5% ज्यादा है. वहीं, केवल जून 2026 की बात करें तो घरेलू बिक्री में CNG कारों की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 42% तक पहुंच गई.
CNG कारों पर शिफ्ट हो रहे लोग
मारुति सुजुकी के मुताबिक, ईरान युद्ध के बाद ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. इसके बाद कई ग्राहकों ने पेट्रोल कारों की बजाय CNG कारें खरीदना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, जो लोग अपनी पुरानी डीजल कार बदल रहे हैं, उनमें भी बड़ी संख्या में ग्राहक अब VICTORIS CNG मॉडल खरीद रहे हैं. कंपनी ने दावा किया कि VICTORIS के अंडरबॉडी CNG वेरिएंट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. इस मॉडल की कुल बिक्री में 50% से ज्यादा हिस्सेदारी CNG वेरिएंट की हो चुकी है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। यानी इस कार को खरीदने वाले हर दो ग्राहकों में से एक से ज्यादा ग्राहक CNG मॉडल चुन रहे हैं.
WagonR CNG ने भी बनाया रिकॉर्ड
मारुति ने अपनी लोकप्रिय WagonR के बारे में भी जानकारी दी. कंपनी हर महीने करीब 18,000 यूनिट बेचती है और इनमें से लगभग 50% CNG वेरिएंट होते हैं. यह दिखाता है कि छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक CNG कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो की बात करें तो फिलहाल मारुति की कुल बिक्री में करीब 40% हिस्सेदारी CNG कारों की है. वहीं, कुछ मॉडलों में यह आंकड़ा 50% से भी ज्यादा पहुंच चुका है. मारुति बहुत जल्द Brezza का फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च करने जा रही है. अगर इसमें VICTORIS की तरह अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जाता है यह मॉडल भी कंपनी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है.
मारुति सुजुकी का मानना है कि CNG कारों की रनिंग कॉस्ट पेट्रोल की तुलना में काफी कम होती है. साथ ही CNG की कीमतों में उतारचढ़ाव भी पेट्रोल के मुकाबले कम देखने को मिलता है. यही वजह है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक अब CNG कारों को बेहतर और किफायती विकल्प मान रहे हैं.



