Amroha Three Sisters Marriage: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तीन बहनों ने एक ही युवक से शादी करने का दावा किया है। तीनों का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से यह फैसला लिया है और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था।

उनका कहना है कि बचपन से वे साथ पलीबढ़ी हैं और हमेशा एक ही घर में रहना चाहती थीं। जब ऐसा संभव नहीं हो पाया तो उन्होंने एक ही युवक से विवाह करने का फैसला किया। तीनों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर अलग नहीं होंगी।

कैमरामैन से हुई पहचान, मंदिर में रचाई शादी

जानकारी के अनुसार, तीनों युवतियां सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती हैं। जिस युवक से उन्होंने शादी की है, वह पिछले छह महीने से उनका कैमरामैन था और वीडियो में अलगअलग किरदार निभाता था।

17 जुलाई को चारों ने एक मंदिर में धार्मिक रीतिरिवाजों के साथ शादी की। शादी में दोनों परिवारों का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

पुलिस ने चारों को थाने बुलाकर की पूछताछ

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों युवतियों और युवक को थाने बुलाया। करीब तीन घंटे तक सभी से पूछताछ की गई। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी की। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवतियों ने कहा अपनी मर्जी से की शादी

तीनों युवतियों का कहना है कि उन्होंने यह फैसला पूरी सहमति से लिया है। उनका कहना है कि परिवार उनकी अलगअलग शादी कराना चाहता था, लेकिन वे हमेशा साथ रहना चाहती थीं। युवतियों ने दावा किया कि अब उनके परिवार के लोग भी उनके फैसले से सहमत हैं।

उनका कहना है कि वे अपने निर्णय से खुश हैं और आगे भी साथ रहकर जीवन बिताना चाहती हैं। सोशल मीडिया से होने वाली कमाई और अन्य आय के जरिए वे अपना खर्च चलाने की बात भी कह रही हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, जांच के बाद होगी कार्रवाई

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शादी को लेकर अलगअलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं कुछ संगठनों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी दस्तावेजों और बयानों की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।