Rishabh Pant: आईपीएल 2026 खत्म हुए अभी 1 महीना भी नही हुआ कि आईपीएल 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी हैं. आईपीएल 2027 के शेड्यूल के सम्भावित तारीखों का ऐलान हाल ही में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने किया था और अब दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंटस के बीच आईपीएल 2027 से पहले एक बड़ा बदलाव हो सकता है.

लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड की खबरें सामने आ रही हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ पंत कम सैलरी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ इतने करोड़ में खेलेंगे Rishabh Pant

आईपीएल 2024 तक ऋषभ पंत , दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे और आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया था, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंटस ने इस खिलाड़ी को 27 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि 2 सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद अब ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आने वाले हैं.

ऋषभ पंत को LSG ने 27 करोड़ में खरीदा था, जो उनके ट्रेड के रास्ते में रुकावट बन रही थी, लेकिन ऋषभ पंत कम सैलरी में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बार फिर खेलने को तैयार हो गए हैं. ऋषभ पंत के सैलरी में कटौती के लिए तैयार होने के बाद ट्रेड का प्रोसेज आसान बन गया. माना जा रहा है कि ऋषभ पंत की नई फीस उनकी मौजूदा सैलरी के आधे से थोड़ी ज़्यादा होगी. र‍िपोर्ट के अनुसार पंत लगभग 15 करोड़ रुपये की फीस पर सहमत हो गए हैं.

LSG के लिए Rishabh Pant का प्रदर्शन रहा बेहद खराब

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत अब LSG छोड़ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आने वाले हैं. ऋषभ पंत ने दो सीजन में लखनऊ की कप्तानी की और दोनों ही सीजन टीम का प्रदर्शन काफी न‍िराशजनक रहा. 2025 और 2026 में उनका भी बल्ला नहीं चला.

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत ने 14 मैचों में 24.45 की औसत और 133.16 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए थे, जबकि आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत ने 28.36 की औसत और 138.05 की स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए. इस साल टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी, इसके बाद ही ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया.