भारतीय टीम इस समय अलगअलग देशों में खेल रही है, एक तरफ टीम इंडिया, अफगानिस्तान की मेजबानी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 खेलने के लिए इंग्लैंड में मौजूद है. वहीं भारत की ए टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां भारतीय टीम के खिलाड़ी श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेल रहे हैं.

भारतीय अंडर19 टीम को भी जल्द ही श्रीलंका दौरे पर जानी है और इस दौरान टीम इंडिया में एक ऐसा घातक बल्लेबाज खेलते नजर आने वाला है, जिसे भविष्य का संजू सैमसन माना जा रहा है.

Team India को मिला एक और संजू सैमसन

इंडिया ए की टीम श्रीलंका दौरे पर है. इसके बाद अंडर19 टीम इंडिया भी श्रीलंका दौरे पर वनडे और मल्टीडे रेड बॉल मैच खेलने जाएगी. इस दौरे के लिए अंडर19 रेड बॉल टीम इंडिया में केरल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मानव कृष्णा को भी मौका मिला है.

मानव कृष्णा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से किया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने केरल का रुख कर लिया था. जब मानव 12 साल के थे, तब वह अपने मातापिता के साथ दिल्ली से केरल आ गए थे. केरल में मानव ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते पहले वह केरल अंडर16 टीम के कप्तान बने और इसके बाद केरल अंडर19 टीम की कप्तानी भी संभाली.

मानव कृष्णा ने पिछले अंडर19 सीजन में 592 रन बनाए थे. कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान उन्होंने लगातार दो शतक भी जड़े थे. उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 189 रन और उसके बाद हैदराबाद के खिलाफ 144 रन की शानदार पारी खेली थी.

Team India में मौका मिलने पर मानव कृष्णा ने कही ये बात

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया में मौका मिलने के बाद मानव कृष्णा ने कहा कि

“मैं दाएं हाथ का बल्लेबाज और विकेटकीपर हूं. अंडर19 टीम के लिए चुने जाने पर मुझे बेहद खुशी है. भारत के लिए खेलना हमेशा से मेरा सपना और लक्ष्य रहा है. मुझे आने वाली सीरीज के लिए खुद पर विश्वास है, लेकिन साथ ही काफी उत्साह भी है. मैंने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में की थी और फिर केरल आ गया.”

मानव कृष्णा को केरल का अगला संजू सैमसन कहा जाता है, जल्द ही ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आ सकता है. मानव कृष्णा अब श्रीलंका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं, ये देखना बेहद दिलचस्प होगा.