फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉल्ट ने नई जनरेशन की डस्टर के साथ भारत में वापसी की शुरुआत कर दी है. अब, भारत में अपनी पुरानी शान को फिर से हासल करने के लिए कंपनी 6 नई एसयूवी लॉन्च करने जा रही है. चलिए आपको बताते हैं इन गाड़ियों में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड

नई जनरेशन की डस्टर के लॉन्च के समय, रेनॉल्ट ने घोषणा की थी कि वह दिवाली 2026 के आसपास इस एसयूवी का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करेगी. इसका पूरा डिजाइन और डाइमेंशन स्टैंडर्ड डस्टर के समान ही रहेगा. हालांकि, इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका नया 1.8लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन होगा. इसमें 1.8लीटर पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर, 1.4 किलोवाटघंटे की बैटरी और 8स्पीड डीएचटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होंगे.

इसका आउटपुट 160 बीएचपी और 172 एनएम होगा. रेनॉल्ट का दावा है कि शहर में ड्राइविंग का 80 प्रतिशत तक हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहन मोड में चलाया जा सकता है. एसयूवी से लगभग 26 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिल सकता है. इसके फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही रहेंगे और इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट गेज क्लस्टर, लेवल2 एडीएएस, पैनोरमिक सनरूफ, पावर और वेंटिलेटेड सीटें, 360 डिग्री कैमरा और एक बड़ी टचस्क्रीन दी जाएगी. इसकी कीमत 2025 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है.

रेनॉल्ट बोरेल

के बाद, रेनॉल्ट 2026 के अंत तक भारत में बोरेल लॉन्च करेगी. यह डस्टर का तीनरो वाला, 7सीटर वेरिएंट होगा. इसकी लंबाई 4.5 मीटर से अधिक होगी और इसका व्हीलबेस 2,702 मिमी होगा.

बोरेल में 1.3 लीटर का टर्बोपेट्रोल इंजन होगा, जो 163 बीएचपी तक की पावर और 270 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा. यह 6स्पीड डुअलक्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा. फीचर्स की बात करें तो, इसमें डुअल 10इंच स्क्रीन, गूगलइंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, मसाज फंक्शन वाली पावर सीटें और लेवल2 एडीएएस शामिल होने की उम्मीद है. बोरेल की एक्सशोरूम कीमत 13 लाख रुपये से 23 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है.

रेनॉल्ट बोरेल हाइब्रिड

स्टैंडर्ड मॉडल लॉन्च होने के बाद का एक दमदार हाइब्रिड वर्जन भी पेश करेगी. बोरेल हाइब्रिड में वही 1.8लीटर ईटेक हाइब्रिड इंजन होगा जो नई डस्टर हाइब्रिड में देखने को मिलेगा. इस सेटअप में एक पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 किलोवाटघंटे की बैटरी पैक शामिल होगी, जो 160 बीएचपी की शक्ति और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी. डिजाइन और फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही रहेंगे. बोरेल हाइब्रिड के 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है और इसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है.

रेनॉल्ट ब्रिज्जर

रेनॉल्ट ने हाल ही में ब्रिजर सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का कॉन्सेप्ट वैश्विक स्तर पर पेश किया. यह नया मॉडल भारत में रेनॉल्ट के सबसे जरूरी लॉन्च में से एक होगा और इसके 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसे किगर और डस्टर के बीच रखा जाएगा और यह सब4 मीटर एसयूवी टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और मारुति ब्रेज़ा को सीधी टक्कर देगी. यह रेनॉल्ट के नए आरजीएमपी स्मॉल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इसके पावरट्रेन विकल्पों में नए 1.2लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोपेट्रोल इंजन शामिल होंगे। रेनॉल्ट ने पुष्टि की है कि नया इंजन हाइब्रिड के लिए भी तैयार है. ब्रिजर में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एक बड़ी टचस्क्रीन, उन्नत सॉफ्टवेयर फीचर्स और एक मजबूत सेफ्टी पैकेज सहित कई फीचर्स होने की उम्मीद है. इसकी कीमत संभवतः लगभग 8 लाख रुपये से शुरू होगी.

रेनॉल्ट ब्रिज्जर ईवी

पेट्रोल से चलने वाली ब्रिजर के लॉन्च के बाद, रेनॉल्ट जल्द ही ब्रिजर ईवी लॉन्च करने वाली है. ब्रिज्जर ईवी लगभग कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, ओटीए अपडेट, सॉफ्टवेयर बेस्ड फीचर्स और एक बड़ा केबिन पर फोकस करेगी. यह टाटा नेक्सॉन ईवी और महिंद्रा और मारुति सुजुकी की भविष्य की इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसी मॉडलों से मुकाबला करेगी. इसकी एक्सशोरूम कीमत 1318 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.

रेनॉल्ट ब्रिज्जर हाइब्रिड

रेनॉल्ट ने यह भी पुष्टि की है कि ब्रिजर को भविष्य में एक दमदार हाइब्रिड वर्जन भी मिलेगा. उम्मीद है कि यह मॉडल नए 1.2लीटर हाइब्रिडरेडी पेट्रोल इंजन के साथ आएगा. इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर और एक छोटी बैटरी भी होगी. लॉन्च होने के बाद, यह भारत में सबसे किफायती हाइब्रिड एसयूवी में से एक बन सकती है.

ब्रिजर हाइब्रिड उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो बेहतरीन ईंधन दक्षता चाहते हैं लेकिन अभी इलेक्ट्रिक वाहन पर स्विच करने के लिए तैयार नहीं हैं. स्टैंडर्ड ब्रिजर की तरह, यह भी आरजीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इसके 202728 में लॉन्च होने की उम्मीद है और ब्रिजर हाइब्रिड की एक्सशोरूम कीमत 12 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है.