Iron Deficiency Warning Signs: स्वस्थ रहने के लिए शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की ज़रूरत पड़ती है। इनकी कमी होने पर आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इनमें से एक ज़रूरी तत्व है आयरन। आयरन आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। इससे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होती है और आप स्वस्थ रहते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में आयरन की कमी होने पर कुछ संकेत नजर आने लगते हैं, जिसको आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए आपको भी बताते हैं।
आयरन की कमी होने पर शरीर में क्याक्या लक्षण नजर आते हैं?
-
त्वचा का रंग पीला पड़ना
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, होने पर त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता हैं। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी होती है, तो आपका चेहरा काफी ज्यादा पीला पड़ जाएगा। त्वचा पहले की तुलना में ज्यादा पीली नजर आने लगेगी, तो आपको समझ जाना है। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण इसका बुरा असर आपकी स्किन पर काफी ज्यादा पड़ता है।
-
बाल झड़ना और नाखून कमजोर होना
आयरन की कमी होने पर त्वचा का रंग पीला पड़ने के अलावा, बाल झड़ने और नाखून कमजोर होने लगते है। अगर आपके साथ ये समस्या हो रही है तो ये शरीर में आयरन की कमी के कारण भी हो सकता है और इसको आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना दिक्कतें काफी ज्यादा बढ़ भी सकती है।
-
सिरदर्द और चक्कर आना
बारबार आना भी आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। कई सारे लोगों के साथ ऐसा होता है कि खड़े होने पर अचानक चक्कर आने लगते हैं, तो आपको इसको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना कई और बीमारियां भी हो सकती है।
-
थकान और कमजोरी महसूस
आयरन की कमी होने पर थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर बिना काम किए हर समय आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आपको आयरन की कमी होती है और ये संकेत भी उसी की कमी का हो सकते है। पर्याप्त नींद लेने के बाद भी शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तो ये आयरन की कमी का संकेत हो सकता है।
-
सांस लेने में परेशानी
आयरन की कमी होने पर थकान और कमजोरी महसूस होने के अलावा, सांस लेने में परेशानी भी होने लगती है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए दिल को ज्यादा खून की जरूरत होती है। हल्का व्यायाम करने पर भी सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है।



