Amravati Crime News: अपराध शाखा ने राह चलती महिला के गले से जबरन मंगलसूत्र छीनने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का सोना और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी समेत कुल 1 लाख 52 हजार रुपये का माल जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिल शेषराव लाखपुरकर 53, शिवपार्वती रेसीडेंसी, वासनकर वाड़ी, अमरावती है।फोटोचेन स्नेचरशहर के बालाजी प्लॉट निवासी माया गणेश डागा 50 पैदल जा रही थीं।

इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति काले रंग की मोपेड स्कूटी पर आया और उनके गले से जबरन मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। इस मामले में राजापेठ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले की समानांतर जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही थी। पुलिस ने गुप्त मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ ही घटनास्थल और आरोपी के भागने वाले रूट के 100 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
आरोपी अनिल लाखपुरकर पुलिस गिरफ्त में
पिछले चार दिनों की कड़ी मशक्कत और फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस आखिरकार आरोपी के घर तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस ने संदिग्ध अनिल शेषराव लाखपुरकर को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना किया। आरोपी के पास से 8 ग्राम का सोने का टुकड़ा, मोपेड वाहन सहित कुल 1 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया।
राजापेठ चेन स्नैचिंग केस सुलझा
उक्त कार्रवाई के पुलिस निरीक्षक अतुल वर और पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में एपीआई महेश इंगोले, गजानन सोनुने, सुनील लासुरकर, गजानन ढेवले, दीपक सुंदरकर, मनोज ठोसर, मंगेश परिमल, आस्तिक देशमुख, नईम बेग, अतुल संभे, जहीर शेख, सचिन बहाले, विकास गुडधे, विशाल वाकपांजर, योगेश पवार, चेतन गुल्हाने, राजीक रायलीवाले, चालक संदीप खंडारे और राहुल दुधे ने की।



