UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सरकार ने बड़ा फेरबदल किया। 15 सीनियर IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव लखनऊ और प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में किया गया है।

यूपी में 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
तरुण गाबा होंगे लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर
तरुण गाबा लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इससे पहले वे अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर थे। वहीं वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।



