टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मिन भसीन अपनी केमिस्ट्री को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों की लव स्टोरी दोस्ती से शुरू हुई और आज फैंस उन्हें शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि जैस्मिन ने सबसे पहले अली को प्रपोज किया था, लेकिन अभिनेता ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। अब अली गोनी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने जैस्मिन को हां कहने में करीब दो साल का समय लिया था।

अली गोनी ने क्यों ठुकराया था जैस्मिन का प्रपोजल?
अली गोनी इन दिनों रियलिटी शो अलायंस में नजर आ रहे हैं। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। शो के दौरान उन्होंने रैपर बाली और कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बातचीत की। इसी दौरान अली ने बताया कि जैस्मिन भसीन ने उन्हें सबसे पहले 31 दिसंबर 2018 को प्रपोज किया था।

अली की यह बात सुनकर रूही दोसानी हैरान रह गईं और उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछने लगीं। इस पर अली ने खुलासा किया कि उन्होंने उस समय जैस्मिन के प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया था और उन्हें मना कर दिया था। बाद में उन्होंने बताया कि आखिर कैसे समय के साथ उनका मन बदला।

कैसे शुरू हुई अली और जैस्मिन की लव स्टोरी?
अली गोनी ने कहा कि कई लोग रिश्ते को समय दिए बिना ही जल्दबाजी में हां कह देते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहते थे। उनके मुताबिक, किसी भी रिश्ते को समझने और परखने के लिए समय देना जरूरी होता है।

अली ने बताया कि धीरेधीरे उन्हें एहसास हुआ कि जैस्मिन ही वह शख्स हैं, जो हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी और उनकी सच्चे दिल से परवाह करती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करना दुनिया का सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि वह आपको अंदर और बाहर, दोनों तरह से अच्छी तरह जानता है।” अली ने यह भी बताया कि जैस्मिन अक्सर लोगों से कहती हैं कि उन्हें अली से हां कहलवाने में पूरे दो साल लग गए थे।

बिग बॉस 14 में हुआ प्यार का एहसास
बता दें कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन कई सालों से अच्छे दोस्त थे। हालांकि, बिग बॉस 14 में साथ आने के बाद दोनों को एकदूसरे के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ। शो के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और तभी से यह जोड़ी लगातार साथ है। आज अली और जैस्मिन टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं।