रोज सुबह अंकुरित अनाज का सेवन पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और वजन घटाने में मददगार है।

अंकुरित अनाज को लाइव फूड भी कहा जाता है। साधारण मूंग, चना या मसूर जब अंकुरित होते हैं, तो उनमें मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ बढ़ जाते हैं, बल्कि शरीर उन्हें आसानी से पचा भी पाता है।
ऐसे में रोज स्प्राउट्स खाना एक ऐसी हेल्दी आदत है, जो बिना दवा के शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। आइए जानें रोज सुबह अंकुरित अनाज खाने से सेहत को क्याक्या फायदे मिल सकते हैं।
अंकुरित अनाज खाने के फायदे
- डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं अंकुरित अनाज में नेचुरल एंजाइम्स और डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को तेज कर कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। नियमित खाने से गट हेल्दी रहती हैं।
- शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हैं स्प्राउट्स में विटामिनसी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे बदलते मौसम में होने वाली सर्दीखांसी और इन्फेक्शन से शरीर की रक्षा होती है।
- वजन घटाने में सहायक कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने के कारण स्प्राउट्स पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे बारबार भूख नहीं लगती और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है, जो वजन घटाने में सहायक है।
- मांसपेशियों और ताकत के लिए फायदेमंद अंकुरित मूंग और चना प्रोटीन के बेस्ट सोर्स हैं, जो मसल्स को मजबूत करते हैं और शरीर को नेचुरल एनर्जी देते हैं। जिम जाने वालों और शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए स्प्राउट्स बहुत ही फायदेमंद हैं।
- ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं स्प्राउट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर धीरेधीरे बढ़ती है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए ये एक सुरक्षित और हेल्दी फूड ऑप्शन माने जाते हैं।
- दिल को रखते हैं स्वस्थ इनमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इससे हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है और हाई ब्लड प्रेशर व हार्ट डिजीज का खतरा घटता है।
- त्वचा और बालों में निखार लाते हैं अंकुरित अनाज में आयरन, विटामिनई और बायोटिन पाए जाते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। नियमित रूप से इसे खाने से हेयर फॉल कम होता है।
- शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं स्प्राउट्स शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये लीवर को हेल्दी रखते हैं और पूरे शरीर को एनर्जी देता है।



