हाल ही में विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की वीडियो वायरल हो रही। इस वीडियों में दोनों को एक साथ देखा जा रहा है। असल में दो साल तक दोनों ने एकदूसरे को डेट किया था। इसके बाद विजय और तमन्ना कथित रुप पर मार्च 2025 में अलग होने का फैसला किया। वहीं, ब्रेकअप के काफी समय के बाद उनका और तमन्ना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।
 
विजयतमन्ना का वीडियो हुआ वायरल 
इस समय एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय और तमन्ना दोनों साथ में नजर आ रहे हैं और दोनों ने एकदूसरे का हाथ पकड़ रखा है। वीडियो में दोनों काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। जबसे सोशल मीडिया पर यह वीडियो आई, तब से चर्चा का विषय बन चुकी है। लेकिन अभी तक इस मामले में दोनों का कोई बयान नहीं आया।
फैंस ने पूछे सवाल
वीडियो को देखकर उत्साहित फैंस ने कमेंट बॉक्स में कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। ऐसे में कुछ फैंस उनके साथ होने पर सवाल कर रहे हैं, तो कुछ लोग खुशी है कि दोनों साथ आ जाएं। कई फैंस ने प्यार भरे इमोजी साझा किए हैं।
विजय और तमन्ना के रिलेशनशिप के बारे में 
आपको बता दें कि, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने एकदूसरे को लगभग 2 साल डेट किया था। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मार्च 2025 में अलग होने का फैसला किया। लेकिन दोनों का अलग होने कारण सामने नहीं आया। इस बीच, ब्रेकअप के बाद फिर से दोनों को एकसाथ देखा गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Chronicle